Sanchita Ugale Caste: क्या थी संचिता उगले की जाति? परिवार में कौन-कौन? मौत पर अब भी सस्पेंस बरकरार

Sanchita Ugale Caste: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत ने लोगों को सदमे में डाल दिया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही फैंस से लेकर मनोरंजन जगत के लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कम उम्र में संचिता के दुनिया छोड़ जाने की खबर सुनकर फैंस स्तब्ध हैं। दरअसल किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा कि पर्दे पर अपनी मुस्कान और अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली 30 साल की एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

संचिता उगले की मौत को लेकर क्या सामने आया?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संचिता उगले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पुलिस बारीकी से हर पहलू की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। वहीं इस दुखद खबर से संचिता का परिवार भी बुरी तरह से टूट गया है।

Sanchita Ugale Caste

मौत से पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं एक्ट्रेस

संचिता उगले के निधन की खबर ने लोगों को इसलिए भी हैरान कर दिया है क्योंकि बताया जा रहा है कि वह अपने आखिरी समय तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने मरने से कुछ घंटे पहले ही एक रील वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें वह नॉर्मल और खुश नजर आ रही थीं। ऐसे में उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस को झकझोर कर रख दिया है।

Sanchita Ugale Death: मौत से कुछ घंटे पहले 30 साल की संचिता उगले के साथ क्या हुआ था? शेयर की रील और फिर
Sanchita Ugale Death: मौत से कुछ घंटे पहले 30 साल की संचिता उगले के साथ क्या हुआ था? शेयर की रील और फिर

संचिता उगले के साथ ऐसा क्या हुआ?

-सोशल मीडिया पर लोग लगातार सवाल कर रहे हैं कि आखिर कुछ ही घंटों में ऐसा क्या हुआ, जिसने इस उभरती हुई एक्ट्रेस संच्ता उगले की जिंदगी को हमेशा के लिए थाम दिया। लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए भी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

-आपको बता दें कि संचिता उगले ने'कुमकुम भाग्य' शो में 'दीया' की भूमिका निभाई थी। वह टेलीविजन और फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस थीं। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (अहमदनगर) जिले के संगमनेर की रहने वाली संचिता उगले मध्यमवर्गीय परिवार से थीं। उन्होंने 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' जैसे टीवी सीरियल्स और विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' (ताराबाई के रोल) से अपनी पहचान बनाई थी।

क्या थी संचिता उगले की जाति और धर्म?

उगले (Ugale) मुख्य रूप से भारत के महाराष्ट्र राज्य में पाई जाने वाली एक प्रमुख मराठा उपजाति और एक सम्मानित कुल/आडनाव (उपनाम) है। ये मराठा समाज के भीतर '96 कुलों' से संबंधित एक प्रतिष्ठित घराना माना जाता है। इस कुल के मुख्य गोत्र भारद्वाज और शुक माने जाते हैं। इस उपानम के लोग मुख्य रूप से महाराष्ट्र (जैसे नासिक, पुणे और बारामती) के क्षेत्रों में रहते हैं। ऐसे में संचिता उगले हिंदू धर्म को फॉलो करती थीं।

संचिता उगले के परिवार में कौन-कौन?

संचिता उगले की फैमिली में उनके माता-पिता और एक छोटी बहन हैं। जानकारी के मुताबिक संचिता मुंबई से सटे नालासोपारा के आचोले इलाके में अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहती थीं। घटना के समय घर पर वह अकेली थीं। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

संचिता उगले की मौत बनी रहस्य

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संचिता उगले ने अपनी मां की साड़ी से ही अपनी जान ले ली है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए संचिता उगले की मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है। आचोले पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+