महाराष्ट्र: 'होला मोहल्ला' मनाने को लेकर सिख युवकों और पुलिस में भिड़ंत, 4 जवान घायल
मुंबई। महाराष्ट्र में एक तरफ जहां कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन सख्त कदम उठा रही है, वहीं सोमवार को नांदेड में भीड़ बेकाबू हो गई। भारी संख्या में सिख युवकों ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इस घटना में चार पुलिसवाले घायल हुए हैं। नांदेड के एसपी ने बताया कि सिख युवकों ने गुरुद्वारे का गेट तोड़ दिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 'होला मोहल्ला' की अनुमति नहीं दी गई थी, इस बारे में गुरुद्वारा कमेटी को सूचना दे दी गई थी, उनका कहना था कि वह गुरुद्वारे के अंदर ही इसे मनाएंगे।

Recommended Video
एसपी नांदेड़ के मुताबिक सोमवार होली के दिन शाम करीब चार बजे निशाल साहिब हो गुरुद्वारे के गेट पर लाया गया और वहां बहस शुरू हो गई। वहां मौजूद 300 से 400 युवकों ने गेट तोड़ दिया और बाहर निकलकर मार्च करने लगे। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया, एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप
वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है, हालांकि होली के मौके पर रविवार की तुमने में मामले कम दर्ज हुए। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक होली के दिन महाराष्ट्र से कुल 31,643 नए कोविड-19 केस सामने आए, पिछले 24 घंटे में महामारी से 102 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 20854 लोगों ने कोरोना को मात भी दिया, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढकर अब 27,45,518 हो गई है। कोरोना वायरस के अब तक कुल 23,53,307 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि राज्य में एक्टिव केस की संख्या 3,36,584 है। वहीं, प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,36,584 हो गई है।
यह भी पढ़ें: होली के दिन महाराष्ट्र से आई राहत की खबर, कोरोना मामलों में गिरावट, सामने आए 31643 नए केस












Click it and Unblock the Notifications