गुनाः महिला ने एक-एक करके चार बच्चों को दिया जन्म, हो गई सभी की मौत

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के बमोरी ब्लॉक में शनिवार की रात को एक महिला ने चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया। चार बच्चों के जन्म का शायद यह पहला मामला है। महिला को साढ़े छह महीने में ही प्रसव हो गया। हालांकि चारों बच्चों की मौत हो गई। नवजात बच्चों की मौत पर पिता ने आरोप लगाया है कि जननी एक्सप्रेस नहीं आने से इलाज मिलने में देरी हो गई, जिससे सभी बच्चों की मौत हो गई।

घर पर ही पहली नवजात की हुई मौत

घर पर ही पहली नवजात की हुई मौत

बमोरी ब्लॉक के बेरखेड़ी गांव निवासी हुकुमसिंह खेरूआ ने बताया कि उनकी पत्नी रीना को शनिवार की शाम को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस दौरान उन्होंने जननी एक्सप्रेस को फोन किया। करीब साढ़े पांच बजे उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। तब उन्होंने फिर से जननी एक्सप्रेस के ड्राइवर को फोन किया तो चालक ने उन्हें बताया कि महूगढ़ा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगा हुआ है।

अस्पताल में तीन बच्चों को दिया जन्म

अस्पताल में तीन बच्चों को दिया जन्म

हालांकि जब जननी एक्सप्रेस मौके पर पहुंची तब तक नवजात बेटी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पत्नी रीना को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. आराधना विजयवर्गीय के अनुसार अस्पताल में रीना ने 9.30 बजे दूरे, 9.50 पर तीसरे और 9.55 पर चौथे बच्चे को जन्म दिया। लेकिन उनकी भी मौत हो गई। उस वक्त रीना की हालत भी बहुत खराब थी।

पति ने लगाया आरोप

पति ने लगाया आरोप

रविवार को महिला की हालत में सुधार दिखा है। डॉक्टर ने अपने जीवन का यह पहला मामला बताया है। उनके मुताबिक, गुना जिले में भी संभवतया पहला मामला है, जिसमें किसी महिला को चार बच्चे हुए। पति हुकुम सिंह ने आरोप लगाया है कि जननी एक्सप्रेस समय पर आ जाती तो शायद उसके बच्चे बच जाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+