बुंदेलखंड: गांव की सरकार में मह‍िलाओं की पुरुषों से ज्‍यादा ह‍िस्‍सेदारी, 5 ज‍िलों में अध‍िक मतदान

सागर, 26 जून। लोकतंत्र में मह‍िलाओं को पुरुषों के बराबर और समान अध‍िकार द‍िए गए हैं, लेक‍िन अभी तक लोकतंत्र के महायज्ञ में जब-जब मतदान की बारी आती थी तो बुंदेलखंड के ठेट देहाती पर‍िवेश की मह‍िलाएं अध‍िकतर पुरुषों से पीछे खडी नजर आती थी, लेकिन इस दफा ऐसा नहीं है, मह‍िलाओं ने गांव की सरकार बनाने के ल‍िए पुरुषों को पछाडकर उनसे अध‍िक मतदान किया है। आधी आबादी ने अपनी पूरी हिस्‍सेदारी पंचायत चुनाव में द‍िखाई है।

पंचायत चुनाव में मह‍िलाओं का पुरुषों से अध‍िक अंशदान

मप्र के त्र‍िस्‍तरीय पंचायत चुनाव के दौरान बुंदेलखंड के पांच ज‍िलों में शन‍िवार को हुए मतदान में मह‍िला मतदाताओं ने पुरुषों से कहीं अध‍िक मतदान किया है। संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है जब पुरुष वर्ग मह‍िलाओं से प‍िछड गया है। मह‍िलाएं एकाध ज‍िले में अकेले वोट देने में आगे नहीं रहीं बल्‍क‍ि पांच ज‍िलों सह‍ित प्रदेश के अध‍िकांश ज‍िलों में यही स्‍थ‍ित‍ि है। न‍िर्वाचन आयोग की बेवसाइड पर मतदान के आंकडों पर गौर करें तो इसमें भी पूरे प्रदेश के आंकडों में मह‍िलाएं वोट‍िंग में आगे रही हैं, इनका प्रत‍िशत पुरुष वर्ग से ज्‍यादा है।

मतदान के आंकडों पर एक नजर
बुंदेलखंड के मुख्‍यालय सागर को छोडकर बाकी पांच ज‍िलों में मह‍िलाएं पुरुषों से ज्‍यादा घरों से न‍िकलकर सामने आई हैं। सागर में मह‍िला मतदान 70.70 तो पुरुषों का 71.20 प्रत‍िशत है। यहां 01 प्रत‍िशत से पुरुष मतदाता आगे हा गए। उधर छतरपुर में मह‍िला मतदाताओ का प्रत‍िशत 73 है, जो पुरुषों की अपेक्षा 1.25 प्रत‍िशत ज्‍यादा है। इसी प्रकार टीकमगढ में मह‍िला 60.20 और पुरुष मतदान 59.50 प्रत‍िशत, दमोह में मह‍िला 69.60, पुरुष 61.10 प्रत‍िशत अर्थात 8 प्रत‍िशत आगे रहीं, तो पन्‍ना में मह‍िला मतदान 59.90 और पुरुष मतदान 45.80 प्रत‍िशत रहा। न‍िवाडी में सबसे ज्‍यादा अंतर रहा है ज‍िसमें मह‍िला 74 प्रत‍िशत तो पुरुष 63 प्रत‍िशत मतदान हुआ। यहां 11 प्रत‍िशत के आसपास का अंतर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+