Smart City Sagar में चलते-चलते गड्ढों में समा रहे वाहन चालक, पहले डॉक्टर अब छात्रा गिरी

Smart City Sagar में चल रहे विकास कार्यों में ठेकेदारों की लापरवाही दुपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। डॉक्टर के सरियों से भरे गड्ढे में गिरने के बाद अब सिविल लाइन इलाके में एक युवती स्कूटी सहित गड्ढे में जा घुसी। आसपास मौजूद लोगों ने छात्रा की मदद कर उसे गड्ढे से बाहर निकाला। युवती को कई जगह चोटें लगी हैं। बता दें कि बीते हफ्ते ऐसे ही जिला अस्पताल मार्ग पर बीएमसी का एक डॉक्टर भी रात के अंधेरे में सरियों से भरे खतरनाक नाले के गड्ढे में गिर गया था।

smart city sagar

स्मार्ट सिटी सागर में जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्य और सड़कों की दुर्गति और आए दिन नई लोकेशन पर गड्ढे खोदने व खुला छोड़ने के बाद दुपहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। सिविल लाइन से पीली कोठी मार्ग पर एक युवती स्कूटी सहित ऐसे ही बीच सड़क पर खुदे एक गड्ढे से अनजाने में जा गिरी। उसे समझ हीं नहीं आया कि सड़क पर यह गड्ढा कहां से आ गया। युवती जैसे ही गड्ढे में गिर तो आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर उसकी मदद की और उसे गड्ढे से बाहर निकाला और उसे एक तरफ बैठाया। छात्रा काफी सदमें में और डरी हुई थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। उसने अपनी मां को फोन लगाया तो वह घटना व लोकेशन तक की जानकारी नहीं दे पा रही थी। मौके पर मौजूद एक महिला ने फोन पर बात कर जानकारी दी।

एक हफ्ते में दूसरी घटना, सरियों से भरे गड्ढे में डॉक्टर गिर गए थे

smart city

सागर में स्मार्ट सिटी और नगर निगम के निर्माणाधीन कार्याें के चलते दो गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। बीएमसी के सर्जरी विभाग के एक डॉक्टर दशहरे की रात में बस स्टैंड जा रहे थे। जिला अस्पताल मार्ग पर ग्रेविटी होटल के पास सामने सड़क पर खतराक गड्ढे को स्मार्ट सिटी कंपनी के ठेकेदारों ने खुला छोड़ दिया था। दशहरे के कारण यहां लगे बेरीकेट्स दूसरी जगह शिफ्ट कर दिए गए थे। इस कारण करीब 20 फीट चौड़ाई का यह गड्ढा जिसमें नीचे से सरिया ही सरिया आसमान की तरफ निकले थे, उन पर डॉक्टर बाइक सहित समा गए थे। डॉक्टर के पेट, सिर, हिप्स, हाथ में सरिया घुस गए थे। बीएमसी के स्टाफ ने रात तीन बजे गड्ढे में उतरकर उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला था। उनके दाहिने हाथ की एक अंगुली थी कट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+