Panna Tiger Reserve : यह टाइगर कैमरा फ्रेंडली, गाड़ियों के नजदीक आकर दिए पोज, खिंचवाई फोटो
Panna Tiger Reserve बुंदेलखंड में बाघों का घर पन्ना टाइगर रिजर्व पर्यटकों से गुलजार नजर आने लगा है। बीते रोज यहां का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वनराज पर्यटकों से नजदीकि बनाते और कैमरा फ्रेंडली नजर आ रहे हैं, वे गाड़ियों के आसपास घूम-घूमकर पोज देते नजर आए। पर्यटकों को लुभा रहे वनराज, गाड़ियों के पास आकर फोटो खिंचवाते और पर्यटकों के आसपास बिंदास चहलकदमी करते दिख रहे हैं।
Recommended Video

सैलानियों की जिप्सी के आसपास घूमते रहे
पन्ना टाइगर रिजर्व में टाइगर्स को देखने का अलग ही रोमांच होता है। कभी-कभी टाइगर सफारी पर निकलने वालों को दिनभर में जंगल में झाड़ियों में एकाध बाघ के दीदार होते हैं, तो कभी कभी वनराज दिल से इन्हें दीदार देते नजर आते हैं। इन दिनों मानसून सीजन के बाद बाघ पर्यटकों की गाड़ियों के एकदम नजदीक तक पहुंचकर तफरी करते नजर आ रहे हैं।

टाइगर को देख कैमरा फोटो लिया तो बाघ और नजदीक आ गया
जंगल सफारी के दौरान टाइगर की टेरेटरी में दीदार के लिए जिप्सी वाहनों से जब सैलानी बीते रोज जंगल में पहुंचे तो काफिले के बीच में एक नर व युवा बाघ आ गया। वह पगडंडी पर टहलने लगा। दोनों तरफ मौजूद सैलानी अपने मोबाइल और कैमरों से उसकी फोटो उतारने लगे तो कुछ देर रुकने के बाद बाघ पीछे की तरफ की गाड़ियों के पास आ गया और घूमघूमकर सैलानियों को लुभाने लगा। जंगल के राजा को अपने इतने पास देख सैलानियों में रोमंाच व भय दोनों नजर आ रहा था। किसी ने वीडियो बनाए तो किसी ने फोटो और सेल्फी लीं।

टाइगर रिजर्व में 76 से अधिक बाघ मौजूद है
पीटीआर प्रबंधन के आंकड़ों के अनुसार यहां पर वर्तमान में 76 से अधिक बाघ मौजूद हैं। टाइगर रिजर्व के अंदर जंगल और पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग क्षेत्रों में इन्होंने अपनी टेरेटरी बनाकर कुनबे के साथ कब्जा जमा रखा है। टाइगर सफारी का आनंद लेने वालों को टाइगर बाहुल्य इलाकों में सैर कराई जाती है।

मानसून में बंद थे दरवाजे, 1 अक्टूबर से ओपन हुए पीटीआर
बारिश के दौरान टाइगर रिजर्व को 1 जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। 1 अक्टूर 2022 अर्थात 12 दिन पहले ही पन्ना टाइगर रिजर्व सहित अन्य अभयारण्यों के दरवाजे पर्यटकों के लिए फिर से खोले गए हैं। यहां देश के अलग-अलग राज्यों से पर्यटक आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications