Viral Video: टाइगर का वीडियो बनाने उसके पीछे दौड़ पड़ा वनकर्मी, जा सकती थी जान
टाइगर की मौत के बाद सवालों के घेरे में पन्ना टाइगर रिजर्व से वन कर्मचारी की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। इसमें वह अपनी जान जोखिम में डालकर टाइगर का वीडियो बनाने के लिए उसके पीछे दौड़ता नजर आ रहा है।

Viral Video मप्र के पन्ना टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी के लिए पर्यटकों के साथ गए एक वनकर्मी की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। कर्मचारी टाइगर को देख उसका वीडियो बनाने के लिए उसके पीछे-पीछे मोबाइल लेकर दौड़ने लगा। टाइगर उससे महज चंद कदम आगे थे, गनीमत रही कि वह पलटा नहीं और न ही उसने हमला किया, अन्यथा वनकर्मी का बचना मुश्किल था। किसी पर्यटक ने यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
Recommended Video
Viral Video: टाइगर का वीडियो बनाने उसके पीछे दौड़ पड़ा वनकर्मी, जा सकती थी जान

टाइगर का वीडियो बनाने के लिए उसके पीछे-पीछे दौड़ते एक वनकर्मचारी की लापरवाही का मामला सामने आया है। यह वीडियो पन्ना टाइगर रिजर्व के अंदर है, जिसको किसी सैलानी ने मोबाइल से बना लिया था। टाइगर को देख वनकर्मी गाड़ी से उतरा और मोबाइल लेकर टाइगर के पीछे-पीछे दौड़ लगाने लगा। गाड़ी में बैठे पर्यटकों ने उसे ऐसा करने से रोका भी था, लेकिन वह नहीं माना और जान जोखिम में डालकर गाड़ी के आगे जाकर दौड़ लगाकर टाइगर के नजदीक पहुंचकर वीडियो बनाने का प्रयास करने लगा।
फील्ड डायरेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बृजेंद्र झा के संज्ञान में जब उनके कर्मचारी की लापरवाही सामने आई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने लापरवाही के इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं और स्टाफ को ताकीद किया है कि इस तरह की लापरवाही किसी भी स्तर पर कोई अन्य कर्मचारी न करें।












Click it and Unblock the Notifications