MP: आबादी के पास तेंदुआ द‍िखने से दहशत, दो शावक भी साथ मौजूद, रेलवे के लोको पायलट ने दी सूचना

सागर, 16 जुलाई। मप्र के सागर में घनी आबादी के पास में तेंदुआ की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि तेंदुआ द‍िन के उजाले में नहीं द‍िखा, लेकिन रेलवे लाइन के पास तेंदुए को ट्रेन के लोको पायलट ने देखा और इसकी ल‍िख‍ित सूचना अपने व‍िभाग को दी थी, ज‍िसके बाद वन व‍िभाग ने मौके पर पगमार्ग के न‍िशान ल‍िए तो पता चला कि मादा तेंदुआ व उसके दो शावक भी मौजूद हैं। फ‍िलहाल वन व‍िभाग इलाके में नजर बनाए हुए है।

तेंदुए के पैर के न‍िशान

मकरोनिया के आनंद नगर के पास रेलवे फाटक 27-28 के पास आज सुबह 3 बजे के करीब लोको पायलट आरएन पुर्ते ने एक तेंदुए को देखा। इसी तेंदुए के पग मार्क रेलवे विभाग के राजू मौर्य ने भी देखें। जिसकी उन्होंने लिखित सूचना रेलवे विभाग को की है। अध‍िकार‍ियों से यह सूचना वन व‍िभाग के अध‍िकार‍ियों तक पहुंची, ज‍िसके बाद व‍िभाग सक्र‍िय हुआ।

तेंदुए के पैर के न‍िशान

इलाके में तेंदुए का मूवमेंट हुआ है
वन व‍िभाग के अध‍िकार‍ियों को सूचना म‍िलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के सदस्य हीरालाल यादव ने बताया कि उन्होंने जो पग मार्ग देखे हैं, वह तेंदुए के पगमार्क से मिल रहे हैं। इसका मतलब है कि यहां तेंदुए का मूवमेंट हुआ है। वन विभाग की टीम मौके पर ही मौजूद है। वहीं वन विभाग ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

पहले भी द‍िख चुके हैं तेंदुआ
सागर शहर के आसपास के इलाके में पूर्व में भी तेंदुआ की मौजूदगी रही है। कई दफा पहाडी इलाके में तेंदुआ देखे गए हैं। बीते द‍िनों राहतगढ वन क्षेत्र में एक नर तेंदुआ नाले के पास मृत अवस्‍था में म‍िला था, इसके पूर्व बीते साल बार‍िश के दौरान खुरई मार्ग पर हफस‍िल‍ि इलाके में पहाडी वन इलाके में तेंदुआ तीन द‍िन तक डेरा जमाए रहा था। करीब सवा साल पहले एक तेंदुआ रतौना इलाके में कुंए में ग‍िर गया था। व‍िश्‍व व‍िद्यालय की पहाडी पर भी कभी-कभार तेंदुए की मौजूदगी देखी जाती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+