MP: नेता के घर पत्थर फेंका था, फिर उसके बाद से महिला को किसी ने नहीं देखा!
सागर, 21 सितंबर। मप्र के टीकमगढ़ जिले पलेरा की रहने वाली 60 साल की संगीता रावत बीते 16 सितंबर से गायब हैं। उनकी इकलौती बेटी घर शिवानी उन्हें तलाशने के लिए दर-दर भटक रही है। वह एसपी कार्यालय पहुंची थी। मां की गुमशुदगी की शिकायत करते हुए उसने जो बताया वह हैरत करने वाला है। शिवानी का आरोप है कि उसकी मां ने पलेरा के पूर्व नपा उपाध्यक्ष के घर पर किसी बात को लेकर पत्थर फेंका था, उसी के बाद से मां गायब हो गई! शिवानी के अनुसार मां के गायब होने का शक यहां के पूर्व नपा उपाध्यक्ष पर है।

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिवानी एक आवेदन देकर बताया है कि उसकी 60 वर्षीय मां संगीता रावत 16 तारीख को किसी काम से बाजार गई थी। इस दौरान रास्ते में पूर्व नपा उपाध्क्ष इंदू प्रकाश पटेरियां मां के साथ बहस करने और गाली-गलौज पर उतर आया। इसके बाद मां से रहा नहीं गया तो उसने पत्थर उठाकर उसके दरबाजे पर दे मारा था। किसी ने इसको लेकर वीडियो भी बना लिया था। इसमें उसकी मां इंदू प्रकाश के घर पर पत्थर फेंकते हुए भी दिख रही हैं। संगीता घर लौटकर आई थी, लेकिन उसके बाद शाम को जब वह बाजार गई तो उसके बाद लौटकर नहीं आई। शिवानी ने बताया कि मां को तलाशने के लिए तमाम जतन किए, रिश्तेदारों के यहां भी पता किया, लेकिन जब नहीं मिली तो पलेरा थाने में एफआईआर कराई है। पुलिस ने एफआईआर तो लिख ली, लेकिन उसकी मां को तलाशने के लिए काई प्रयास नहीं किए, इसलिए एसपी से गुहार लगाने आई है।

10 माह पहले भाई भी लापता हुआ था, बाद में लाश मिली थी
शिवानी रावत ने बताया कि उसके परिवार पर भारी संकट है। उसकी मां गायब हो गई हैं। इसके करीब 10 महीने पहले उसका भाई सुरेंद्र रावत भी अचानक लापता हो गया था। 18 नवंबर 2021 को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 21 नवंबर को उसका संदिग्ध हालत में शव मिला था। शिवानी के अनुसार उसके भाई की हत्या की गई थी, लेकिन 10 माह बाद भी उसके भाई के हत्यारों को पुलिस तलाश नहीं सकी। अब उसकी मां गायब हो गई है, कहीं उनके साथ कोई अनहोनी घटित न हो गई हो।












Click it and Unblock the Notifications