MP: डॉ. हरीसिंह गौर विवि में इंजीनियरिंग के दो नए कोर्स शुरु, प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन
सागर, 29 सितंबर। मप्र के सागर स्थित डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विवि में पहली दफा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए एआईसीटीई ने चार ब्रांच में डिग्री कोर्स प्रारंभ करने की अनुमति दी थी। इस सत्र में दो ब्रांच में प्रवेश के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विवि की अधिकृत बेवसाइट पर जाकर विद्यार्थी इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

डॉ. हरीसिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसी शिक्षा सत्र के लिए दो ब्रांचों जिनमें इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन एवं कम्प्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग में प्रवेश शुरु कर दिए हैं। आगामी 11 अक्टूबर तक इसके लिए विद्यार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इंजीनियरिंग संस्थान के प्रभारी एचओडी व निदेशक प्रो. आशीष वर्मा ने बताया कि दोनों ब्रांच जिसमें ईसी, एवं सीएस के लिए एआईसीटीई ने 60-60 सीट स्वीकृत की हैं। इसमें 12वीं पास विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कराकर ज्वाइंट इंजीनियरिंग एंट्रेस यानी जेईई के कट ऑफ के आधार पर ही प्रवेश ले पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications