MP: मंत्री भार्गव के बयान से भड़की युवती, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
सागर, 9 सितंबर। बुंदेलखंड में पिछड़ा वर्ग की राजनीति में अब बयानों के तीखे तीर चलने लगे हैं। भाजपा से निष्कासित प्रीतम लोधी की कजलीवन मैदान में सभा और ब्राहम्णों के बहिष्कार के बयान के बाद मंत्री गोपाल भार्गव ने एक मंच से सार्वजनिक रुप से पिछड़ा वर्ग और तेरहंवी भोज में ब्राहम्णों के बहिष्कार को लेकर बयान दिया था। उन्हीं की विधानसभा रहली-गढ़ाकोटा की एक पिछड़ावर्ग की युवती रजनी कुशवाहा ने बीते रोज अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव आकर मंत्री भार्गव और उनके बेटे अभिषेक दीपू भार्गव के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते हुए अभद्रभाषा का प्रयोग किया था। मामले में जिला पंचायत की सदस्य रानी कुशवाहा ने रजनी कुशवाहा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मप्र में पिछड़ वर्ग को संगठित करने और सभी वर्गों को एक मंच पर लाने की कवायद के बीच ब्राहम्णों पर आपत्तिजन बयान के बाद भाजपा के निष्कासित नेता प्रीतम लोधी की एंट्री से बुंदेलखंड में दोनों वर्गों के बीच कशमकश स्थिति बनती नजर आ रही है। दो दिन पहले प्रीतम लोधी ने पिछड़ा वर्ग, भीम आर्मी व लोधी समाज के प्रतिनिधियों व पिछड़ावर्ग संगठन के साथ मिलकर शक्ति प्रदर्शन कर सभा की थी। इसके बाद छतरपुर इलाके में पूजा-पाठ, तेरहंवी भोज में पंडित-पुरोहितों के बहिष्कार का मामला सामने आया था। इसको लेकर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने बीते रोज एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बयान दिया था। इस बयान के बाद उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र से पिछड़ वर्ग की एक युवती रजनी कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर मंत्री भार्गव और उनके बेटे अभिषेक भार्गव को लेकर अनर्गल बयानबाजी करते हुए अभद्रभाषा का प्रयोग करते हुए अपनी अशोभनीय टिप्पणी की थी। गुस्से में उसने अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया था।
रजनी कुशवाहा पर जिला पंचायत सदस्य रानी कुशवाहा ने दर्ज कराई एफआईआर
मंत्री गोपाल भार्गव और उनके बेटे पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी करने के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य रानी कुशवाहा ने एक शिकायती आवेदन रहली थाना में दिया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए रहली थाना पुलिस ने टिप्पणी करने वाली रजनी कुशवाहा के खिलाफ धारा 153 ए, 505 एवं 294 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। बता दें कि आरोपी युवती रजनी कुशवाहा ने मंगलवार को फेसबुक पर लाइव करते हुए अभद्रभाषा का प्रयोग करते हुए ब्राहम्ण वर्ग, मं़त्री गोपाल भार्गव और उनके बेटे अभिषेक दीपू भार्गव के खिलाफ अपशब्द कहते हुए आक्रोश जताया था।
-
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही? -
RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RR -
35 करोड़ का दांव खेल बना लिए 350 करोड़! IPL ने कैसे बदली प्रीति जिंटा की किस्मत? 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट












Click it and Unblock the Notifications