MP: एक फ्रेम में नेता और अभ‍िनेता! महीने भर बाद म‍िले भाई-भाई, पर नजरें चुराते रहे, जान‍िए क्‍या है मामला

सागर, 06 जुलाई। मप्र में न‍िकाय चुनाव के दौरान सागर में बुधवार को एक तस्‍वीर नजर आई, ज‍िसमें नेता और अभ‍िनेता एक साथ नजर आ रहे हैं। इसमें फ‍िल्‍म अभ‍िनेता मुकेश त‍िवारी अपने आसपास राजनेताओं से घ‍िरे नजर आ रहे हैं। खास बात यह थी कि भाजपा व‍िधायक और उनके छोटे भाई व कांग्रेस से पूर्व व‍िधायक करीब महीने भर बाद सार्वजन‍िक रुप से मि‍ले, लेक‍िन एक-दूसरे से नजरें चुराते द‍िखे।

एक फ्रेम में नेता-अभ‍िनेता

सागर में बुधवार को नगर न‍िगम चुनाव के दौरान मतदान चल रहा था। कटरा बाजार में म्‍यून‍िस‍िपल स्‍कूल में बने मतदान केंद्र पर सांसद राजबहादुर‍ सिंह, व‍िधायक शैलेंद्र जैन व भाजपा प्रत्‍याशी के देवर व फ‍िल्‍म अभ‍िनेता मुकेश त‍िवारी मतदान की स्‍थ‍ित‍ि का मुआयना करने पहुंचे थे। कुछ समय बाद यहां पर कांग्रेस महापौर प्रत्‍याशी के पत‍ि पूर्व व‍िधायक सुनील जैन भी अपने समर्थकों के साथ आ गए। जब वे अपने बडे भाई व‍िधायक शैलेंद्र जैन के सामने पहुंचे तो पैर छूकर आर्शीवाद ल‍िया, लेक‍िन विधायक जैन ने कोई खास र‍िएक्‍शन नहीं किया। इसके बाद सुनील जैन, मुकेश त‍िवारी, सांसद व अन्‍य पर‍िच‍ित लोग यहां काफी देर तक खडे बत‍ियाते रहे। लेकिन इस दौरान सुनील जैन अपने बडे भाई शैलेंद्र जैन से आंखे चुराते रहे।

सांसद, व‍िधायक, पूर्व व‍िधायक और अभ‍िनेता एक साथ म‍िले

कांग्रेस की महापौर प्रत्‍याशी न‍िध‍ि सुनील जैन को ट‍िकट म‍िलने के बाद यह पहला मौका था जब सुनील जैन अपने बडे भाई से इस तरह आमने-सामने द‍िखे हों। बीच-बीच में दोनों तरफ से बयान आते रहे कि दोनों के बीच में अबोला कि स्‍थ‍ित‍ि बनी हुई है, एक-दूसरे से संवाद नहीं हो रहा है। बता दें क‍ि शैलेंद्र जैन भाजपा से 15 साल से सागर व‍िधायक हैं, जबक‍ि सुनील जैन कांग्रेस के पूर्व व‍िधायक हैं और उनकी पत्‍नी न‍िध‍ि जैन को कांग्रेस ने महापौर का ट‍िकट द‍िया है, इसके बाद से भाजपा में व‍िधायक की न‍िष्‍ठा पर अप्रत्‍यक्ष रुप से संशय किया जाने लगा था। उन पर बीच-बीच में पर‍िवारवाद जैसे आरोप लगे थे, ज‍िससे वे काफी आहत नजर आते हैं। इसी कारण वे छोटे भाई सुनील से नाराज बताए जाते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+