IAS सृष्टि देशमुख का प्यार पाने को 2250 KM दूर से आए आईएएस नागार्जुन गौड़ा, इन दिनों कहां पोस्टेड हैं दोनों?
Srushti Deshmukh Nagarjun B Gowda Love Story: भारतीय प्रशासनिक सेवा में यूपीएससी टॉपर टीना डाबी के बाद चर्चित महिला आईएएस का नाम सृष्टि जयंत देशमुख हैं। ब्यूटी विद ब्रेन अफसर सृष्टि देशमुख की सक्सेस स्टोरी, प्रेम विवाह से लेकर वर्तमान पोस्टिंग तक सब कुछ खूब सर्च किया जाता है।
सृष्टि देशमुख के बारे में जानने से पहले उस शख्स के बारे में भी जान लीजिए, जो इनका प्यार पाने के लिए 2250 KM दूर से ट्रांसफर करवाकर आ गए। नाम है अर्जुन गौड़ा उर्फ नागार्जुन बी गौड़ा। डॉक्टर से आईएएस अफसर बनने वाले नागार्जुन गौड़ा आईएएस सृष्टि देशमुख के पति हैं।
यह भी पढ़ें- IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने सरकार को 10 दिन में यूं कमाकर दिए ₹80 करोड़, अब बनीं लखीमपुरी खीरी DM

कर्नाटक के रहने वाले हैं नागार्जुन बी गौड़ा
दरअसल, साल 2019 बैच के आईएएस अधिकारी नागार्जुन बी गौड़ा ने यूपीएससी सीएसई 2018 में AIR-418वीं मिली थी। गौड़ा कर्नाटक के रहने वाले हैं। उसी साल यूपीएससी में AIR-5 पाकर मध्य प्रदेश के भोपाल की सृष्टि जयंत देशमुख भी ट्रेनिंग के लिए मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी (LBSNAA) में पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें- B Chandrakala: तेज तर्रार IAS बी चंद्रकला इन दिनों क्या कर रही हैं? कभी UP सरकार से ही ले लिया था पंगा

सृष्टि देशमुख व अर्जुन गौड़ा की लव स्टोरी
LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान की सृष्टि देशमुख व अर्जुन गौड़ा की कई तवीरें बयां करती हैं कि दोनों की गहरी दोस्ती थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। IAS ट्रेनिंग करने के बाद सृष्टि देशमुख अपने होम कैडर मध्य प्रदेश में आ गईं जबकि नागार्जुन गौड़ा को मणिपुर कैडर मिला।
यह भी पढ़ें- IAS Srushti Deshmukh Gowda की क्या सच में हो गई मौत? जानिए अंतिम संस्कार के VIDEO की हकीकत

सृष्टि देशमुख नागार्जुन गौड़ा की शादी कब हुई?
आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख से शादी करने के ग्राउंड पर इंटर कैडर ट्रांसफर के लिए नागार्जुन बी गौड़ा ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) से अनुमति मांगी थी। अर्जी मंजूर होने पर गौड़ा मणिपुर से 2250 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश कैडर में पत्नी सृष्टि देशमुख के पास आ गए। दोनों ने 22 अप्रैल 2022 को शादी कर ली।

सृष्टि देशमुख व नागार्जुन गौड़ा की वर्तमान पोस्टिंग
आईएएस SRUSHTI DESHMUKH GOWDA का जन्म 28 मार्च 1996 को भोपाल में हुआ। B.E.(Chem. Engg) की डिग्री रखने वालीं सृष्टि देशमुख की वर्तमान पोस्टिंग 25 जुलाई 2023 से CEO, Zila Panchayat, Burhanpur Madhya Pradesh पद पर है।

आईएएस Dr. NAGARJUN B GOWDA का जन्म 9 सितंबर 1992 को कर्नाटक में हुआ। M.B.B.S.(Medicine) डिग्री रखने वाले नागार्जुन क वर्तमान पोस्टिंग 22 अप्रैल 2023 से Addl Collector, Harda पद पर है। हरदा व बुरहानपुर के बीच दूरी 185 किलोमीटर है।












Click it and Unblock the Notifications