हेलमेट बना हथियार, युवक के सिर पर किए कई वार, इलाज के दौरान भोपाल में दम तोड़ा
Helmets वाहन चालक की जान बचाने और गंभीर चोट से बचाने के काम आता है, लेकिन सागर में एक मामला सामने आया जिसमें एक युवक की हत्या करने के लिए हेलमेट का उपयोग हथियार की तरह किया गया। आरोपियों ने युवक के चेहरे पर हेलमेट से लगातार वार किए। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

MP के सागर में हेलमेट को हथियार की तरह उपयोग कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मकरोनिया थाना क्षेत्र स्थित कोरेगांव इलाके में आपसी विवाद के दौरान दो दिन पहले माधव चढ़ार पर आरोपी वृंदावन अहिरवार और जीतू अहिरवार ने रास्ते में रोक लिया था। दोनों ने माधव के साथ गंभीर रुप से मारपीट करते हुए उसके सिर व चेहरे में हेलमेट से कई वार कर दिए। हेलमेट की चोट से उसके चेहरे और सिर में कई गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर मौके पर रही गिर पड़ा। बाद में सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और माधव को बीएमसी में भर्ती कराया गया था।
सिर की चोटों के कारण भोपाल रेफर किया गया था, यहां दम तोड़ा
पुलिस से मिली जानकारी अनुसासर माधव के सिर में गंभीर चोटों के कारण उसे भोपाल रेफर किया गया था। यहां हमीदिया अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा था। गंभीर चोटों और मस्तिष्क में खून का रिसाव व थक्का जमने के कारण माधव ने दम तोड़ दिया। शव को सागर लाया गया तो परिजन सहित गांववालों ने अंतिम यात्रा से पहले शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। बाद में पुलिस द्वारा आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ाई जाने और गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और अंतिम संस्कार कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications