Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बुंदेलखंड के गर्भ में दबा है क्या पेट्रोलियम का भंडार? 6 साल से दमोह जिले में ONGC कर रही खोज

मध्य प्रदेश के दमोह व पन्ना जिले पठारी इलाके होने के कारण यहां पेट्रोलियम (petroleum) के भंडार हो सकते हैं। बीते 6 साल से ONGC व सहयोगी कंपनियां यहां प्राकृतिक गैस व तेल (Natural Gas and Oil) की तलाश में जुटी हैं। कोरोना काल के पहले जबेरा और नोहटा में कई जगह कूप खोदकर खोज की जा चुकी है, अब हटा ब्लॉक में कंपनी पेट्रोलियम पदार्थ तलाश रही है।

बुंदेलखंड के दमोह में पेट्रोलियम की खोज में जुटी ONGC
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह जिले में तेल एवं प्राकृतिक गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने हटा के झामर गांव में गैस व कच्चे तेल की तलाश शुरू कर दी है। इन दिनों गांव में ONGC द्वारा अधिकृत निजी कंपनी की टीम जमीन से तेल व प्राकृतिक गैस की तलाश में रात-दिन जुटी हुई है।कंपनी जीपीएस व सैटेलाइट की तस्वीरों, एक्स-रे तस्वीरों व लोकेशन पर आधारित दर्शाई जमीन पर अत्याधुनिक तकनीक से जमीन के नीचे गैस व कच्चे तेल की संभावना का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण कर रही है। कंपनी का जमीन पर पूरा सर्वेक्षण GPS पर आधारित हैं। वह विभिन्न जगहों पर एक से पांच हजार फीट तक गहराई में ड्रिलिंग करके उसमें हल्की कंपन कर सेंसर व अन्य मशीनों से यह पता लगा रहे हैं कि जमीन में तेल व गैस है या नहीं।

बता दें कि पूर्व के सालों में ओएनजीसी ने जिले में दो जगह गैस के कूप खोजे थे, लेकिन गैस का इस्तेमाल करने को लेकर कार्ययोजना धीमी पड़ गई थी। कोरोना का दौर समाप्त होने के बाद एक बार फिर ओएनसीजी सक्रिय हुई है। ओएनजीसी के अधिकारियों के मुताबिक हटा क्षेत्र में तेल और गैस की खोज के लिए ड्रिलिंग का काम चल रहा है। कई लोकेशन हैं। जहां पर पेट्रोलियम पदार्थों की खोज की जाना है।

पन्ना व दमोह में पठार हैं इसलिए संभावनाएं भी हैं
पेट्रोलियम के जानकारों के अनुसार बुंदेलखंड में दमोह और पन्ना पठार के कुछ हिस्से में आते हैं, पठार में ही खनिज पाया जाता है। इसलिए नैचुरल गैस और ईंधन मिलने की संभावनाएं यहां पर ज्यादा हैं। जानकार बताते हैं कि घरती पर दो तरह के जैव पाए जाते हैं, जिसमें जीव और वनस्पति शामिल हैं। भूगौलिक हलचल के कारण जीव और वनस्पति दब जाती हैं और आपसी संयुक्त प्रक्रिया के चलते यह कोयले में बदल जाती है। हलचल के बाद इनके शरीर की वसा निकल कर अवसादी शैल में एकत्रित हो जाती है। बाद में इसे खुदाई करके पेट्रोलियम और तरल पदार्थ निकाले जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+