Digital Banking Unit: देश के 75 जिलों में सागर शामिल, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया शुभारंभ
Digital Banking Unit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजीटल बैंकिंग यूनिट शहरों में मप्र का सागर भी शुमार हो गया है। प्रदेश से केवल तीन शहर सागर, इंदौर और इटारसी को चुना गया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने रविवार को सागर में डिजीटल बैंकिंग यूनिट का शुभारंभ किया है।

देश में रविवार को 75 डिजीटल बैंकिंग यूनिट का शुभारंभ किया गया है। इसमें मप्र सागर में मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित यूनियन बैंक शाखा परिसर में डिजीटल बैंकिंग यूनिट शाखा का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद राजबहादुर सिंह, महापौर संगीता तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुबह 11 बजे शाखा का शुभारंभ किया गया।
मप्र से सागर, इंदौर और इटारसी का चयन किया गया
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि हमारे लिए और सागर के लिए यह गौरव की बात है कि डिजीटल बैंकिंग यूनिट के लिए सागर का चयन किया गया है। देश में महज 75 शहरों में यह सुविधा प्रारंभ की गई है। यूनिट 24 घंटे और 365 दिन काम करेंगी। यहां पर किसी भी तरह के ग्राहक को डिजीटली लेनेदेन से लेकर पेपरलेस बैंकिंग सुविधा प्राप्त होगी। ये डीबीयू ब्रिक एंड मोर्टार आउटलेट होंगे जो लोगों को विभिन्न प्रकार की डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेंगे। इनमें बचत खाता खोलना, बैलेंस.चेक, प्रिंट पासबुक, फंड ट्रांसफर, सावधि जमा में निवेश, ऋण आवेदन। जारी किए गए चेक के लिए भुगतान रोकने के निर्देश, क्रेडिटध्डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करें, खाते का विवरण देखें, करों का भुगतान करें, बिलों का भुगतान करें, नामांकन करें। बैंकिंग फ्राड को लेकर भी यहां से जागरुक किया जाएगा।
वित्तमंत्री ने बजट भाषण में डीबीयू की घोषणा की थी
मंत्री पटेल ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 के केंद्रीय बजट भाषण के हिस्से के रूप में, हमारे देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत के 75 जिलों में 75 डीबीयू की स्थापना की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications