नंदी के टकराने से मालगाड़ी बेपटरी, डिब्बे के टनों वजनी पहिए टूटकर दूसरे ट्रैक पहुंच गए
दमोह रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर दूर कटनी की ओर जा रही एक मालगाड़ी पथरिया फाटक के पास बेपटरी हो गई। गनीमत रही आसपास ट्रैक पर कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

दमोह-कटनी रेलवे लाइन पर शनिवार सुबह एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। सांड ट्रैक पर आ जाने के कारण मालगाड़ी के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक तो लगाए, जिससे ट्रेन के डिब्बे प्रेशर के कारण आपस में टकरा गए और कई डिब्बे बेपटरी हो गए तो एक डिब्बे के चार पहियों कई टन वजनी पूरा सेट निकलकर दूसरी पटरी पर फिंक गया। गनीमत रही मौके पर कोई काम नहीं चल रहा था, अन्यथा जान से हाथ धोना पड़ता।
Recommended Video

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार दमोह रेलवे स्टेशन पर सागर से कटनी की ओर जा रही एक मालगाड़ी से एम मवेशी टकरा गया। इससे मालगाड़ी के एक डिब्बे का चार पहियों का एक सेट अचानक निकलकर दूसरे रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया। करीब तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई न ही ट्रैक को कोई नुकसान या क्षति पहुंची है। घटना के बाद दोनों तरफ के ट्रैक पर रेल यातायात बंद हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे के आसपास यह घटना हुई है। गनीमत रही कि उस समय दूसरे ट्रैक पर कोई व्यक्ति, मजदूर मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। सामान्यत: ट्रैक पर मजदूर काम करते रहते हैं।

खबर मिलते ही भागकर मौके पर पहुंचे अधिकारी
मालगाड़ी दमोह रेलवे स्टेशन के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, इस कारण जैसे ही ट्रेन बेपटरी होने की सूचना मिली, तत्काल दोनों तरफ से ट्रेन का ट्रैफिक ब्लॉक कराया गया और अधिकारी भागकर मौके पर पहुंचे। मौके की स्थिति व निरीक्षण के बाद रेलवे के कैरिज व वेगन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीमें दलबल, जेसीबी के साथ मौके पर काम में जुट गईं। दोपहर तक एक ट्रैक को चालू करने के प्रयास किए जा रहे थे।
फिलहाल रेलवे ट्रैफिक बंद है, जल्द चालू कर लेंगे
सहायक स्टेशन मास्टर जीडी अग्रवाल के अनुसार सुबह करीब 8 बजे के आसपास सागर से कटनी की ओर जा रही एक मालगाड़ी का डिब्बा ट्रैक से उतर गया और पहिए निकल गए। मरम्मत व सुधार कार्य तेजी से शुरु कर दिया गया था। जेसीबी की मदद से पहियों को ट्रैक पर लाया गया है। फिलहाल रेलवे ट्रैफिक बंद है। कुछ ही घंटों में सब ठीक हो जाएगा। डिब्बे मवेशी के कारण डिस्टर्ब हुए या अन्य कोई कारण है, इसकी जांच कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications