Ustad Bhagat Singh X Review: क्या चला पवन कल्याण का जादू? किसी ने कहा सुपरहिट तो कुछ बोले बोरिंग
Ustaad Bhagat Singh X Review: साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' आज यानी 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। उगादी के खास मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह'हुई रिलीज
इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) और राशि खन्ना (Rashi Khanna) भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। निर्देशन की कमान हरीश शंकर ने संभाली है, जो इससे पहले पवन कल्याण के साथ ब्लॉकबस्टर मूवी 'गब्बर सिंह' दे चुके हैं।

पवन कल्याण की एंट्री पर जमकर हुआ सेलिब्रेशन
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर का माहौल किसी त्योहार से कम नहीं दिखा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पवन कल्याण की एंट्री पर फैंस ने जमकर हूटिंग और सेलिब्रेशन किया था।
हर सीन पर दर्शकों का उत्साह चरम पर
पेपर क्रैकर्स फोड़ने से लेकर हवा में रिबन उड़ाने तक, हर सीन पर दर्शकों का उत्साह चरम पर नजर आया। फैंस पवन कल्याण को ऑल-इन-वन एंटरटेनर बता रहे हैं और उनकी कॉमेडी, एक्शन और डायलॉग डिलीवरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
USTAD Naama Samvashara Subhakankshalu ☺️🔥🔥🔥#UstadBhagatSingh pic.twitter.com/V6wLpcpe9u
— OG - Ravikiran 🐍 (@ravikhsr) March 19, 2026
कॉमेडी-एक्शन का फुल पैकेज
'उस्ताद भगत सिंह' एक कमर्शियल मसाला फिल्म है जिसमें एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा का भरपूर तड़का लगाया गया है। जहां दर्शकों का एक वर्ग फिल्म को एंटरटेनिंग बता रहा है, वहीं क्रिटिक्स की राय थोड़ी अलग नजर आ रही है।
क्रिटिक्स की राय: आउटडेटेड और रूटीन ड्रामा
ट्रेड एनालिस्ट क्रिस्टोफर कनगराज ने फिल्म को लेकर लिखा है कि पवन कल्याण का लुक, स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग्स फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है लेकिन कहानी काफी रूटीन और पुरानी लगती है। साथ ही विलेन का किरदार कमजोर है। श्रीलीला का रोल भी औसत है जबकि राशि खन्ना को ज्यादा स्क्रीन स्पेस नहीं मिला है।
म्यूजिक और नैरेशन पर भी उठे सवाल
फिल्म के म्यूजिक को लेकर भी मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। बैकग्राउंड म्यूजिक में एस. थमन ने अच्छा प्रयास किया है। एक मेलोडी ट्रैक को खासा पसंद किया जा रहा है लेकिन फिल्म का नैरेशन कई जगह धीमा और बोरिंग बताया जा रहा है।
Orey Sceen Ekkada raaa….⚡️🔥🔥⚡️⚡️😍❤️🔥❤️🔥🥳🥳🥳#UBS #UstadBhagatSingh
— AVK_Cherry (@avk_cherry) March 19, 2026
BPKFA is at Peakkkk…..⚡️⚡️❤️🔥❤️🔥😍🔥🔥@BangalorePKfans pic.twitter.com/fRF333Yvvq
आउटडेटेड कमर्शियल एंटरटेनर है 'उस्ताद भगत सिंह'
फिल्म रिव्यूअर Venky Reviews के मुताबिक 'उस्ताद भगत सिंह' एक आउटडेटेड कमर्शियल एंटरटेनर है। फिल्म में कुछ अच्छे सीन जरूर हैं लेकिन कहानी में फ्लो की कमी है। कई सीन ऐसे लगते हैं जैसे उन्हें जोड़कर फिल्म बनाई गई हो। उन्होंने फिल्म को 2.5/5 रेटिंग दी है।
फुल एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो रही है फिल्म
कुल मिलाकर फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' फैंस के लिए एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो रही है, जहां पवन कल्याण का स्टारडम पूरी तरह छाया हुआ है। हालांकि अगर आप कुछ नया और अलग देखने की उम्मीद कर रहे हैं तो फिल्म आपको थोड़ा निराश कर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कितना कमाल दिखाती है।












Click it and Unblock the Notifications