Damoh News: टाइगर रिजर्व घोषित नौरादेही अभ्यारण में विस्थापन का विरोध शुरू, दंड भरकर ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट
Damoh News: मध्य प्रदेश में दमोह जिले का नौरादेही अभ्यारण राज्य में सांतवा टाइगर रिजर्व घोषित हुआ हैं। जिसके मद्देनजर पूरे इलाके को संरक्षित करने की जद्दोजहद जारी हैं। इसके आसपास के गांव को विस्थापित करने के निर्देश हैं। जिसका अब विरोध शुरू हो गया हैं।
जबेरा विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत नौरादेही अभ्यारण में आने वाले लोगो ने बन विभाग द्वारा कराए जा रहे विस्थापन के विरोध में जमकर बवाल काटा। करीब अठारह गांव के लोग अपने अपने टेक्टरो से दमोह पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

गौरतलब है कि सरकार रानी दुर्गावती अभ्यारण के कारण सर्रा सहित कई गावों को विस्थापित कर रही है जिसके ग्रामीण पुरजोर विरोध कर रहे है। विरोध तब और ज्यादा बढ़ गया जब सभी गांव के लोग महिला बच्चे दंड भरकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने विस्थापन के फैसले के खिलाफ यहां जमकर प्रदर्शन किया। जयस के संगठन मंत्री श्रीकांत ने कहा कि हम लोग अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है, विस्थापन का यह फैसला सरकार को वापस लेना होगा, वरना इसका खामियाजा भुगतने तैयार रहे।
ग्रामीणों ने एसडीएम से मुलाकात की और सांकेतिक धरना दिया। मांगे पूरी होते नही दिखी तो धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में सभी गांववासी भूखहड़ताल पर बैठ जाएंगे।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications