Damoh News: जेल से चलेगी जनपद की सरकार, दबंग जेल से जीता अध्यक्ष का चुनाव
सागर, 27 जुलाई। दमोह जिले के हटा जनपद में जेल में रहते हुए जनपद सदस्य का चुनाव जीते दबंग इंद्रपाल पटेल अब जेल से ही जनपद अध्यक्ष का चुनाव जीत गए हैं। वे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे हैं तथा कांग्रेस नेता की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। इंद्रपाल भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं।

मप्र के दमोह जिले की हटा जनपद पंचायत पर जेल में बंद इंद्रपाल पटेल अध्यक्ष चुन लिए गए। सबसे ताज्जुब की बाद वे खुद के लिए भी वोट डालने जेल से बाहर नहीं आ पाए। कोर्ट ने उन्हें वोट डालने के लिए जमानत देने से साफ इंकार करते हुए याचिका खारिज कर दी थी। इंद्रपाल हत्या के केस में जेल में बंद रहकर गैसाबाद से जनपद सदस्य का चुनाव जीते थे। इंद्रपाल पटेल जनपद अध्यक्ष बनने के लिए पिता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के माध्यम से लाबिंग कर रहे हैं।
इंद्रपाल को मिले 10 वोट, विरोधी को 6 वोट
इंद्रपाल पटेल को जेल में बंद होने के बावजूद जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में 10 वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 6 वोट मिल सके हैं। इंद्रपाल खुद का वोट भी नहीं डाल पाए। इनके अलावा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पद पर राजकुमारी सुदामा छिरोलया मड़ियादो के निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है, उनके सामने खडी सुनीता उपाध्याय ने नाम वापस ले लिया है।
कांग्रेस नेता की हत्या के जुर्म में बंद हैं
हटा में करीब दो साल पहले कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या कर दी गई थी। इसमें मुख्य आरोपी पथरिया से बसपा विधायक रामबाई के पति सहित इंद्रपाल व अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। चर्चित हत्याकांड सारे प्रदेश में गर्माया रहा था। सारे आरोपी फिलहाल जेल में ही बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications