MP पंचायत चुनाव: सागर में घूंघट से बाहर आया महिला सशक्तिकरण, चेहरे पर व‍िजयी मुस्‍कान

सागर, 14 जुलाई। मप्र में त्र‍िस्‍तरीय पंचायत चुनाव में मह‍िला सशक्‍त‍िकरण की जीवंत म‍िसाल नजर आ रही है। ठेट देहाती पर‍िवेश अब बदल रहा है। घूघंट के बाहर सशक्‍त‍िकरण झलक रहा है। शुक्रवार को सागर में व‍िजयी मुस्‍कान के साथ पंच-सरपंच व जनपद सदस्‍य बनी मह‍िलाएं गर्व के साथ प्रमाण-पत्र लेने आईं।

पंचायत चुनाव के व‍िजयी प्रत्‍याश‍ियों को प्रमाण-पत्र द‍िए

सागर जिले में सम्पन्न त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अधिक संख्या में महिलाओं के पंच, सरपंच चुने जाने के बाद यह तो स्पष्ट नजर आ रहा है कि महिला सशक्तिकरण अब घूंघट से बाहर आ रहा है। सागर जिले में गांवों के विकास में अब महिलाओं की सशक्त और महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस बार हुए त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में पंच-सरपंचों के परिणामों की घोषणा और अधिक संख्या में महिलाओं के विजयी होने से गांव के विकास की तस्वीर बदलने वाली है। शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में सरपंच, पंच पद पर निर्वाचित महिला उम्मीदवारों के अधिक संख्या में पहुंचने से यह भी साबित हो गया कि महिला सशक्तिकरण सागर जिले में और सशक्त होकर उभरा है। निर्वाचन प्रमाण-पत्र लेने के बाद विजयी महिला पंच-सरपंचों के चेहरे पर गजब का उत्‍साह नजर आ रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+