सिद्धार्थ नाथ सिंह का पलटवार, कहा- सीएम योगी के मुंबई दौरे से उड़ी उद्धव ठाकरे की नींद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा और बॉलीवुड की हस्तियों से सीएम योगी की मुलाकात के बाद से महाराष्ट्र के सीएम सहित शिवसेना नेताओं के हमले जारी है। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शिवसेना के मुख्यपत्र 'सामना' का हवाला देते हुए महाराष्ट्र के सीएम पर पलटवार किया है।

Recommended Video

    UP Film City: Shivsena ने सामना में कसा तंज, Siddharth Nath Singh ने किया पलटवार | वनइंडिया हिंदी
    up minister siddharth nath singh says Uddhav Thackeray has lost his sleep after CM yogi mumbai visit

    योगी के मुंबई दौरे से उड़ी उद्धव ठाकरे की नींद

    सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे के बाद उद्धव ठाकरे की नींद उड़ गई हैं। उन्होंने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह गैर संसदीय भाषा का इस्तेमाल शिवसेना की संस्कृति हो सकती है।बॉलीवुड के लोगों द्वारा हमारा खुले दिल से स्वागत किया गया।

    दो दिन के दौरे पर मुंबई गए थे सीएम योगी

    बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में फिल्म सिटी के सिलसिले में दो दिन का महाराष्ट्र का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अक्षय कुमार सहित अन्य फिल्मी हस्तियों के साथ मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ के इस दौरे पर शिवसेना नेता संजय राउत ने उनसे पूछा क्या आप पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत की फिल्म सिटी भी जाएंगे। यही नहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कहा था कि कोई भी इंडस्ट्री महाराष्ट्र के बाहर नहीं जाएगी।

    सीएम योगी ने दिया था जवाब

    इस मामले पर खुद योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए जवाब दिया था। योगी आदित्यनाथ ने कहा, हम यहां से कुछ ले जाने नहीं आए हैं। हम एक नई फिल्म सिटी तैयार कर रहे हैं। आखिर इससे कोई और चिंतित क्यों हो रहा है। हम लोगों को कुछ नया दे रहे हैं, विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर दे रहे हैं। योगी आदित्यनाथ से जब संजय राउत के बयान पर सवाल किया गया तो योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम यहां से कुछ ले जाने के लिए नहीं आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+