CM योगी ने 'वीर बाल दिवस' कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कहा- साहिबजादों के बलिदान को कोटि-कोटि नमन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'वीर बाल दिवस' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम योगी ने एक ट्वीट में कहा, 'वीर बाल दिवस' पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के साहिबजादों के बलिदान को कोटि-कोटि नमन! साहिबजादों का पावन बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हम सभी को प्रेरणा प्रदान करेगा।
पीएम नरेंद्र मोदी भी आज दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 'वीर बाल दिवस' के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा कि ये ऐसी शहादत है जिसे देश नहीं भूल सकता। 7 साल और 9 साल के फतेह सिंह और जोरावर सिंह को मुगलों ने कहा कि धर्म बदल लो, उन्होंने धर्म बदलने से इंकार किया। उन्हें दीवार में जिंदा चुनवा दिया। ऐसी शहादत को PM मोदी मना रहे हैं, उनको धन्यवाद देते हैं।
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पीएम मोदी ने इस दिन को 'वीर बाल दिवस' साहिबजादे की कुर्बानी को समर्पित किया। इसे पूरे देश में दिखाया जा रहा है। विभिन्न राज्यों में लोग उनके बारे में जान रहे हैं जिसकी हमें उम्मीद नहीं थी। नया इतिहास रचा जा रहा है।
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे एक स्थानीय नागरिक ने कहा, "साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी के बलिदान को आज सम्मानित किया जा रहा है। अगले साल से इस दिन छुट्टी घोषित की जानी चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications