मुजफ्फरनगर राहत कैंप में 40 बच्चों की मौत पर कठघरे में अखिलेश सरकार

राहत शिविरों में ठंड के कारण बच्चों की मौत होने की खबर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी के मुख्य सचिव तथा मुजफ्फरनगर एवं शामली के जिलाधिकरियों को नोटिस जारी किया। आयोग ने दंगा राहत शिविरों में अत्यधिक ठंड के कारण 40 बच्चों की मौत पर स्वत: संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किा है।
इस नोटिस में आयोग की तरफ से कहा गया है कि शिविरों में रह रहे लोगों के पास पर्याप्त मात्रा में कंबल तक नहीं हैं, जिसके कारण शामली और मुजफ्फरनगर में नवजातों एवं बच्चों की मौत हुई। आयोग ने यह भी कहा है कि यदि मीडिया में आई खबरें सही हैं तो यह नवजातों और बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications