पोस्टर में BJP अध्यक्ष को बताया कृष्ण, यूपी को द्रौपदी और चीरहरण करते राहुल-अखिलेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। केशव प्रसाद के स्वागत की तैयारी भी जोरों पर हैं। ऐसे में एक पोस्टर ने विवाद को जन्म दे दिया है। चापलूसी की सारी हदें पार करते हुए भाजपा कार्यकर्ता रुपेश पांडे ने ऐसा पोस्टर छपवाया है जिसमें केशव को कृष्ण की संज्ञा दी गई है। योगी आदित्यनाथ होंगे सीएम कैंडीडेट! कितना सच, कितना झूठ?

इतना ही नहीं इस पोस्टर में यूपी को एक महिला (द्रौपदी) के रूप में दिखाया गया है और मायावती, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, आजम खां और ओवैसी को कौरवों की तरहृ चीरहरण करते दिखाया गया है। पोस्टर सामने आने के बाद विपक्ष हमलावर हो गई है। बीजेपी यूपी अध्यक्ष पद की कुर्सी पर केशव ही क्यों, राजनाथ-कल्याण क्यों नहीं?
समाजवादी पार्टी के नेता सीपी राय ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि जो पार्टी हिंदुओं के ठेकेदार होने का दावा करती है, धर्म का उसने जितना मजाक बनाया है, वह निंदनीय और घटिया काम है। उन्होंने कहा है कि भाजपा पहले राम को बेच रही थी और अब द्रौपदी के नाम पर यूपी की भोली जनता के साथ मजाक कर रही है।
आपको बता दें कि रुपेश पांडे भाजपा कार्यकर्ता होने के साथ ही साथ एक पत्रकार भी हैं। भाजपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि मैं मानता हूं कि पोस्टर गलत है और आगे ऐसा ना करने की हिदायत दे दी गई है। आईपी सिंह ने कहा कि हो सकता है कि एक पत्रकार की हैसियत से रुपेश पांडे ने ऐसा कहा हो। आईपी सिंह ने कहा कि वैसे वर्तमान में यूपी की जो हालत है वो द्रौपदी से कम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications