चंबल नदी के किनारे पर घूम रहे डॉगी का मगरमच्छ ने किया शिकार, देखें वायरल वीडियो
कोटा, 26 मई। राजस्थान से गुजर रही चंबल नदी से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। चंबल नदी किनारे घूम रहे एक डॉगी का मगरमच्छ ने शिकार किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो राजस्थान के कोटा जिले के रावतभाटा में राणा प्रताप सागर डैम के पास का मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है।
Recommended Video

वीडियो में भोजन-पानी की तलाश में एक डॉगी चंबल नदी के किनारे पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। इसका वहां मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। एक मिनट 30 सैकंड के वीडियो में साफ नजर आ रहा है काफी दूरी से ही मगरमच्छ ने डॉगी के शिकार का इरादा बना लिया था। वहीं, कुत्ता इस अनजान खतरे को भांप नहीं सका।
दूसरी तरफ चंबल नदी में मगरमच्छ बेहद शांति से अपने शिकार डॉगी की ओर बढ़ता रहा। नजदीक आते ही मगरमच्छ ने अचानक तेज झपट्टा मार कर डॉगी को अपने जबड़े में दबोच लिया। अपनी पकड़ में आते ही मगरमच्छ डॉगी को पानी की गहराई में ले गया।












Click it and Unblock the Notifications