पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा का केंद्र पर हमला, कहा- तानाशाह हो गई है मोदी सरकार

हाल ही में टीएमसी में शामिल हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने तेल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

कोलकाता, 31 मार्च। बंगाल उपचुनाव के करीब आते ही टीएमसी द्वारा प्रतिद्वंदी भाजपा पर हमला तेज हो गया है। हाल ही में टीएमसी में शामिल हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने तेल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

Shatrughan Sinha

सिन्हा ने पीएम मोदी के नेतृ्त्व वाली केंद्र सरकार को अहंकारी व निरंकुश बताया। शत्रुघ्न सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को के समय को याद करते हुए कहा कि अटल जी के समय में हमारे पास लोकशाही (लोकतंत्र) थी, लेकिन पीएम मोदी के समय में देश में तानाशाही चल रही है। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा और कांग्रेस दोनों का हिस्सा रहे हैं। वाजपेयी शासन में वह केंद्रीय मंत्री भी रहे।

यह भी पढ़ें: कोरोना केसों में लगातार गिरावट जारी, बीते 24 घंटों में 1225 नए केस, 1594 मरीज हुए ठीक

शत्रुघ्न सिन्हा बंगाल में 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में टीएमसी के टीकट पर आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे। ईंधन की तेजी से बढ़ती कीमतों पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सिन्हा ने कहा कि पिछले 9 दिनों में आठ बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं...यह अहंकार है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आपने कभी डीजल और पेट्रोल की कीमतों में नौ दिनों में आठ बार बढ़ोतरी के बारे में सुना है।

गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। कुल मिलाकर पिछले 10 दिनों में अब तक तेल के दामों में 6.40 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। तेल की बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई को लेकर आज सुबह दिल्ली के विजय चौक पर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+