कोरोना केसों में लगातार गिरावट जारी, बीते 24 घंटों में 1225 नए केस, 1594 मरीज हुए ठीक
कोरोना केसों में लगातार गिरावट जारी, बीते 24 घंटों में 1225 नए केस, 1594 मरीज हुए ठीक
नई दिल्ली, 31 मार्च: भारत में कोरोना वायरस के केसों में लगातार गिरावट जारी है। देश में गुरुवार (31 मार्च) को कोरोना वायरस के बीते 24 घंटों में 1225 नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना से बीते 24 घंटों में 1,594 मरीज ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 28 लोगों की कोविड-19 से मौत भी हुई है। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 14 हजार 307 है। जिसमें कुल संक्रमण का 0.03 प्रतिशत शामिल था।
Recommended Video

देश में कोरोना के कुल संक्रमणों की संख्या 4,30,24,440 हो गई। वहीं कुल रिकवरी संख्या 4,24,89,004 है। भारत कोरोना से अब तक 5 लाख 21 हजार 129 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविन डैशबोर्ड के अनुसार, देश में अब तक 184.06 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,84,06,55,005 है।
मंत्रालय ने कहा कि कोरोना रिकवरी रेट वर्तमान में 98.75 प्रतिशत है, दैनिक सकारात्मकता दर 0.22 प्रतिशत थी। वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.23 फीसदी है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 6,07,987 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। कल तक कुल 78,91,64,922 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications