दीदी, तृणमूल कांग्रेस कूल नहीं शूल है, जिसने बंगाल के लोगों को असहनीय दर्द दिया- जयनगर रैली में पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के जयनगर में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के जयनगर में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा, 'मैं सुन रहा हूं दीदी कह रही हैं कूल, कूल। दीदी, तृणमूल इज नॉट कूल इट इज ए शूल, जिसने बंगाल के लोगों को असहनीय दर्द दिया।'

उन्होंने आगे कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद दीदी की निराशा बढ़ गई है। उन्होंने मदद के लिए देश के तमाम नेताओं को चिट्ठी लिखी है। दीदी ने ऐसे लोगों के मदद मांगी है जिन्हें वह बाहरी, पर्यटक समझती हैं और जिनसे मिलने का उनके पास एक मिनट का भी समय नहीं रहा।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी के काफिले में शामिल मीडिया की गाड़ियों पर हमला
पीएन ने कहा कि, 'कुछ दिन पहले मैं बांग्लादेश गया था, जहां मैंने जशोरेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की। दीदी ने इसका विरोध किया। ओराकांडी में मैंने हरिचंद ठाकुर और गुरुचंद ठाकुर की पवित्र भूमि का दौरा किया और देशवासियों के लिए दुआएं मांगीं। इस पर दीदी नाराज हो गईं। क्या मंदिर जाना गलत है। ममता दीदी को जय श्री राम के नारों से समस्या होती है। सारा बंगाल यह जानता है कि दीदी को दुर्गा मूर्ति विसर्जन से भी परेशानी है। दीदी को अब सिंदूर और भगवा वस्त्रों से भी परेशानी है। चोटी रखने वालों को दीदी के लोग राक्षस बुलाते हैं।'
सोवा मजुमदार को किया नमन
रैली के दौरान मोदी ने कहा कि, 'मैं बंगाल की बेटी सोवा मजुमदार को श्रृद्धांजलि अर्पित करना चाहता हूं, वह बंगाल की माताओं और बहनों की प्रतिनिधि थीं, जिन्हें टीएमसी के लोगों द्वारा प्रताड़ित किया गया था।'
ममता ने कई नेताओं को पत्र लिखकर मांगा समर्थन
मालूम हो कि ममता बनर्जी ने सोनियां गांधी, नवीन पटनायक, शरद पवार, एमके स्टालिन, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं को पत्र लिखकर विधानसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए उनका समर्थन मांगा है। चिट्ठी में ममता ने लिखा, 'मेरा मानना है कि लोकतंत्र और संविधान पर भाजपा के हमलों के खिलाफ एकजुट और प्रभावी संघर्ष का समय आ गया है।'












Click it and Unblock the Notifications