CID ने सुवेंदु अधिकारी के निजी गार्ड की मौत के मामले में उनके ड्राइवर शंभू मैती और एक करीबी को किया तलब
भाजपा नेता व नंदीग्राम से विधायक सुवेंदु अधिकारी के निजी बॉडीगार्डी की सुभब्रत चक्रवर्ती की हत्या के मामले में CID ने उनके ड्राइवर शंभू मैती और उनके एक करीबी संजीव शुक्ला को 7 सितंबर को तलब किया है।
कोलकाता, 5 सितंबर। भाजपा नेता व नंदीग्राम से विधायक सुवेंदु अधिकारी के निजी बॉडीगार्डी की सुभब्रत चक्रवर्ती की हत्या के मामले में CID ने उनके ड्राइवर शंभू मैती और उनके एक करीबी संजीव शुक्ला को 7 सितंबर को तलब किया है। इससे पहले शनिवार को सीआईडी ने इसी मामले में सुवेंदु अधिकारी को सोमवार सुबह 11 बजे कोलकाता के भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय में पेश होने को कहा था।

Recommended Video
सब-इंस्पेक्टर शुभब्रत चक्रवर्ती की मौत का मामला इसी साल जुलाई में सीआईडी को सौंपा गया था। उसने 2018 में पुरबा मेदिनीपुर के कांठी में एक पुलिस बैरक में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी। आपको बता दें कि इस मामले में सुवेंदु अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने अपने सुरक्षा गार्ड को आत्महत्या के लिए उकसाया था शुभब्रत चक्रवर्ती सुवेंदु अधिकारी के तृणमूल कांग्रेस के सांसद होने के समय से ही भाजपा विधायक की सुरक्षा टीम का हिस्सा थे।
यह भी पढ़ें: फर्जी वैक्सीन घोटाले में ईडी की कोलकाता में 10 जगहों पर छापेमारी
मामले की जांच के तहत इस साल जुलाई में चार सदस्यीय सीआईडी टीम ने पूर्व मेदिनीपुर में सुवेंधु अधिकारी के आवास पर छापा मारा था। सीआईडी के अधिकारी कथित तौर पर शुभब्रत चक्रवर्ती के पूर्व सहकर्मियों से पूछताछ और जानकारी इकट्ठा करने के बाद नंदीग्राम विधायक सुवेंदु अधिकारी के घर पहुंचे थे। उनकी पत्नी सुपर्णा चक्रवर्ती ने इस साल की शुरुआत में कांथी पुलिस थाने में एक नई शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनके पति की मौत की जांच की मांग की गई थी। इस मामले की जांच पश्चिम बंगाल पुलिस कर रही थी।
दरअसल में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था और नंदीग्राम से ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। इसके बाद भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में विपक्ष का नेता नियुक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications