RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स में यशस्वी जायसवाल क्यों कर रहे आज कप्तानी? कहां चले गए रियान पराग

RR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के एक बड़े मुकाबले में टॉस के वक्त क्रिकेट फैंस उस समय हैरान रह गए जब राजस्थान रॉयल्स (RR) की कप्तानी के लिए रियान पराग की जगह युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल मैदान पर उतरे। टॉस जीतकर जायसवाल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन हर किसी के जेहन में सिर्फ एक ही सवाल थ कि कहां गए रियान पराग और जायसवाल को कप्तानी क्यों सौंपनी पड़ी?

इस सस्पेंस से पर्दा खुद नए कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस के दौरान उठाया। इस सीजन एक बार पहले भी यशस्वी जायसवाल ने रियान पराग की जगह राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी। आज पराग की फिटनेस समस्या को देखते हुए वह कप्तानी के लिए आए।

RR vs LSG

क्यों बाहर हुए रियान पराग

जायसवाल ने कहा कि रियान पराग को हैमस्ट्रिंग की समस्या है। वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि रवीन्द्र जडेजा को भी हल्की सी चोट है और वह ठीक होकर मैदान पर लौटेंगे।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने के फैसले पर जायसवाल ने कहा कि विकेट काफी अच्छा लग रहा है। मैच के दूसरे हाफ में ओस की बड़ी भूमिका हो सकती है, इसलिए टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी।

रियान पराग के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा है। बल्ले से रन नहीं आने के अलावा रियान पराग के साथ विवाद भी जुड़े हैं। ड्रेसिंग रूम में वैपिंग करते हुए पकड़े जाने पर उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया था।

प्लेऑफ़ के लिए काफी अहम मैच

आईपीएल में प्लेऑफ़ के हिसाब से देखा जाए, तो यह मुकाबला काफी अहम है। 12 अंक इस समय रजस्थान रॉयल्स के पास हैं। दो मैचों में अगर जीत मिलती है, तो प्लेऑफ़ का टिकट कटाया जा सकता है। लखनऊ सुपर जायंट्स के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। लखनऊ इवेंट से बाहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+