India Nordic Summit: भारत-नॉर्डिक समिट में शामिल हुए PM मोदी, 5 शक्तिशाली देशों के साथ किन मुद्दों पर समझौता?

India-Nordic Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लिया। इस समिट में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के नेता शामिल हुए। बैठक में ग्रीन एनर्जी, नई तकनीक, निवेश, क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल सिक्योरिटी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्डिक देशों के रिश्ते साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और मानव केंद्रित विकास की सोच पर आधारित हैं। यह समिट भारत और उत्तरी यूरोप के देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

India Nordic Summit

PM Modi Oslo Visit: समिट में भविष्य की साझेदारी पर जोर

ओस्लो में हुए इंडिया-नॉर्डिक समिट में नेताओं ने आने वाले समय की साझेदारी पर खास चर्चा की। इसमें सस्टेनेबिलिटी, इनोवेशन, क्लीन एनर्जी और नई तकनीकों पर सहयोग बढ़ाने की बात हुई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्डिक देश शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं। नॉर्डिक देशों को ग्रीन टेक्नोलॉजी और पर्यावरण संरक्षण में दुनिया के अग्रणी देशों में माना जाता है, इसलिए भारत इन देशों के साथ अपने रिश्ते और मजबूत करना चाहता है।

आइसलैंड के साथ ब्लू इकॉनमी पर चर्चा

पीएम मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री Kristrún Frostadóttir से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने क्लीन एनर्जी, कार्बन मैनेजमेंट, जियोथर्मल एनर्जी और फिशरीज सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि ब्लू इकॉनमी के क्षेत्र में आइसलैंड की विशेषज्ञता शानदार है। दोनों देशों ने India-EFTA ट्रेड समझौते को व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए अहम बताया। बैठक में डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्कटिक रिसर्च और लोगों के बीच संबंध मजबूत करने पर भी बात हुई।

ये भी पढे़ं: India Nordic Summit: पीएम मोदी ने फिनलैंड, डेनमार्क ,आइसलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ की बैठक, क्या हुई बात?

फिनलैंड के साथ AI और 6G पर फोकस

फिनलैंड के प्रधानमंत्री Petteri Orpo के साथ पीएम मोदी की बैठक में AI, 5G, 6G और क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसे भविष्य के सेक्टरों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने सर्कुलर इकॉनमी और नई डिजिटल तकनीकों में साझेदारी बढ़ाने की बात कही। भारत और फिनलैंड ने भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को जल्द लागू करने की जरूरत पर भी जोर दिया। माना जा रहा है कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी सेक्टर में सहयोग तेजी से बढ़ सकता है।

डेनमार्क के साथ ग्रीन पार्टनरशिप मजबूत

पीएम मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री Mette Frederiksen से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ग्रीन एनर्जी, डिजिटलाइजेशन, जल संसाधन, शिपिंग और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की। भारत और डेनमार्क पहले से ग्रीन स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप पर काम कर रहे हैं। इस बैठक में निवेश और नई तकनीकों के जरिए आर्थिक रिश्ते और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

ये भी पढे़ं: PM Modi Awards List: नॉर्वे ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, 32 इंटरनेशनल अवार्ड के साथ रचा इतिहास

पांच देशों के दौरे पर हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी इस समय पांच देशों के दौरे पर हैं। वह UAE, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे का दौरा कर चुके हैं और अब इटली जाएंगे। इस दौरे का मकसद भारत के वैश्विक रिश्तों को मजबूत करना और व्यापार, टेक्नोलॉजी तथा निवेश के नए रास्ते खोलना है। नॉर्डिक देशों की कुल अर्थव्यवस्था करीब 1.9 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की है और ये देश ग्रीन ट्रांजिशन और इनोवेशन में दुनिया के अग्रणी माने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+