भंवरी देवी प्रकरण की मास्टर माइंड इंदिरा विश्नोई को भी जमानत, सभी 18 आरोपी जेल से बाहर
जोधपुर, 16 सितम्बर। राजस्थान के बहुचर्चित भंवरी देवी हत्याकांड प्रकरण में गिरफ्तार सत्रह आरोपियों में से अब अंतिम 18वीं आरोपी इंदिरा विश्नोई को भी जमानत मिल गई है। जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट ने 15 सितंबर को इंदिरा विश्नोई की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उसे जमानत पर रिहा करने के आदेश पारित किए हैं।

मामले के अनुसार इंदिरा की तरफ से पहले सीधे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई। इसके साथ लोअर कोर्ट की तरफ से पूर्व में खारिज की गई जमानत याचिका का हवाला दिया गया। जबकि अन्य सभी आरोपियों ने पहले लोअर कोर्ट में याचिका दायर की।
वहां से खारिज होने पर हाईकोर्ट में अपील की गई। इसके बाद इंदिरा की तरफ से इस तकनीकी खामी को दूर करते हुए लोअर कोर्ट में याचिका पेश की गई। लोअर कोर्ट ने 2 सितम्बर को उसकी याचिका को खारिज कर दिया गया। जिसके बाद मंगलवार को न्यायाधीश दिनेश मेहता ने इंदिरा के वकील को पुरानी याचिका को वापस लेने की लिबर्टी प्रदान की।
इसके बाद इंदिरा की तरफ से पुरानी याचिका को वापस ले लिया गया। इसके साथ ही इंदिरा के अधिवक्ता ने नई याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका पर आज बुधवार को हाई कोर्ट जस्टिस दिनेश मेहता की कोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट ने पूर्व में अन्य आरोपियों को मिली जमानत के आधार पर इंदिरा की जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि भंवरी मामले के बाद इंद्रा ने साढ़े पांच साल तक नर्मदा के तट पर गुमनाम जीवनयापन कर फरारी काटी थी। पांच लाख रुपए की इनामी इंद्रा बहुत मुश्किल से पकड़ में आई थी। वह साल 2017 में पकड़ी गई और तभी से जेल में है।
Rajasthan : स्वीमिंग पूल में वीडियो बनाने वाले DSP हीरालाल सैनी व महिला कांस्टेबल की जाएगी नौकरी!
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications