Meenu Saini कौन थी? ससुराल में घुसकर काटी पत्नी की गर्दन, जाति विवाद से लड़कर हुई 14 साल पहले की थी लव मैरिज

UP, Saharanpur Meenu Saini Murder Case: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिनदहाड़े एक दिल दहलाने वाली घटना को पति ने अंजाम दिया। 35 वर्षीय मीनू सैनी की अपने पति ने क्रूरता से हत्या कर दी। आरोपी सनी सैनी ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। वारदात के बाद खून से लथपथ मीनू फर्श पर तड़पती रहीं, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

खास बात यह है कि 14 साल पहले जिस शख्स का हाथ थामकर मीनू सैनी ने दुनिया से लड़कर अपना घर बसाया था, उसी पति ने एक दिन ऐसा खौफनाक अंजाम दिया कि देखने वालों की रूह कांप उठी। अब चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ चुका है, वहीं पिता हत्यारा बनकर पुलिस की नजरों से बचता फरारी काट रहा है। लव मैरिज आखिर ऐसी खूनी दुश्मनी में कैसे बदल गई? यही सवाल अब हर किसी के मन में है। आइए जानते हैं...

saharanpur-murder-who-was-meenu-saini

Husband Killed Meenu Saini: ससुराल में घुसकर पत्नी की काटी पति ने गर्दन

घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के छुटमलपुर कस्बे में हुई। करीब 20 दिन पहले किसी बात पर नाराज होकर मीनू मायके (भाई सोनू के घर) चली गई थीं। सनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए कई बार ससुराल गया। 6 जुलाई को भी उसने मीनू से घर चलने को कहा, लेकिन मीनू ने मना कर दिया। नाराज सनी लौट गया।

बुधवार यानी 8 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे वह दोबारा पहुंचा। घर में मीनू से कहासुनी हुई। इसके बाद सनी ने चाकू निकाला और कई वार कर दिए। गला काटने के बाद वह फरार हो गया। मीनू खून से लथपथ फर्श पर तड़पती रहीं। मीनू की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

Meenu Saini-Sunny Saini Love Marriage: 14 साल पहले दुनिया से लड़कर की थी लव मैरिज

मीनू और सनी की शादी 14 साल पहले प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। दोनों परिवार शुरू में रिश्ते के खिलाफ थे क्योंकि मीनू अनुसूचित जाति (SC) और सनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से थे। बाद में परिवारों ने शादी स्वीकार कर ली। दंपती के चार बच्चे हैं। सनी खेतीबाड़ी करता था और उसी से परिवार चलता था। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। कई बार झगड़े इतने बढ़ जाते थे कि पड़ोसियों को बीच-बचाव करना पड़ता था।

मीनू के परिवार में कौन-कौन?

मीनू के पिता बाल किशन रुड़की की एक चावल फैक्ट्री में काम करते हैं। उनके दो भाई हैं सोनू (पेट्रोल पंप पर नौकरी) और अश्विनी कुमार (सहारनपुर अस्पताल में संविदा सफाईकर्मी)। वारदात के समय मीनू बड़े भाई सोनू के घर पर थीं। मां और भाभी काम पर चली गई थीं, भतीजा स्कूल गया था।

Saharanpur Police कार्रवाई में क्या निकला?

सहारनपुर सीओ ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। मुख्य आरोपी सनी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

सगी बेटी ही बनी विधवा मां की सबसे बड़ी दुश्मन, सुपारी देकर कराई हत्या! कातिल आयुषी की रूह कंपा देने वाली साजिश
सगी बेटी ही बनी विधवा मां की सबसे बड़ी दुश्मन, सुपारी देकर कराई हत्या! कातिल आयुषी की रूह कंपा देने वाली साजिश
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+