IND vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टी20? क्या है इस बार टॉस का टाइम?
IND vs ENG 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज अब अपने अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला जीतना बेहद महत्वपूर्ण होगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह मैच कब खेला जाएगा, किस मैदान पर होगा और भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण कहां देखा जा सकेगा।
एक मैच बारिश से धुलने के बाद अगले दोनों मैच हारकर टीम इंडिया परेशानी में आ गई है। चौथा टी20 मुकाबला भारत के लिए करो या मरो वाला है। हारते ही सीरीज हाथ से चली जाएगी। यहां जानिए चौथे टी20 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

ING vs ENG: कब खेला जाएगा चौथा टी20?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत रात 10:00 बजे होगी और मैच का टॉस आधे घंटे पहले यानी 9:30 बजे होगा। जबकि इंग्लैंड में यह मुकाबला शाम 5:30 बजे स्थानीय समय से शुरू होगा।
IND vs ENG: कहां होगा मैच?
सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल (इंग्लैंड) में खेला जाएगा। यह मैदान ग्लॉस्टरशायर का घरेलू मैदान है और यहां लगभग 7,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है, जो बढ़कर 15000 तक हो सकती है। इस मैदान के दोनों छोर पैविलियन एंड और एश्ले डाउन रोड एंड हैं।
भारत में कहां देखें लाइव मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा। वहीं मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
इंग्लैंड की टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, रेहान अहमद, लियम डॉसन, जॉश टंग, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, साकिब महमूद और सन्नी बेकर इंग्लैंड की टीम में शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications