Modi Australia visit: इंडोनेशिया के बाद 3 दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे PM मोदी, 5 बड़े मुद्दों होगी बात

Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गए हैं। इससे पहले वह इंडोनेशिया के दौरे पर थे। मेलबर्न पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा भारत और ऑस्ट्रेलिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देगी।

इस दौरे के दौरान वह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी व्यापार जगत के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे और भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। इस दौरे में व्यापार, रक्षा, शिक्षा, तकनीक और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर खास जोर रहेगा।

Modi Australia visit

मेलबर्न पहुंचते ही दिया साझेदारी मजबूत करने का संदेश

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेलबर्न पहुंचकर खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ताकत देगा। पीएम मोदी ने बताया कि वह प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे, जिन्हें उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों की मजबूत कड़ी बताया।

ये भी पढे़ं: PM Modi Indonesia Visit: 'मोदी मॉडल' का मुरीद हुआ इंडोनेशिया! राष्ट्रपति बोले- कॉपीराइट नहीं, इसलिए कर रहे नकल

तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन पर रहेगी नजर

इस दौरे का सबसे अहम कार्यक्रम तीसरा भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एंथनी अल्बनीज आमने-सामने बैठकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने के साथ-साथ सुरक्षा, रक्षा, समुद्री सहयोग और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मिलकर काम करने की रणनीति पर भी बात करेंगे। इस बैठक से कई नए समझौते और साझेदारी आगे बढ़ने की उम्मीद है।

व्यापार और निवेश बढ़ाने पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में दोनों देशों की बड़ी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रमुख लोग शामिल होंगे। बैठक में व्यापार बढ़ाने, निवेश के नए मौके, क्रिटिकल मिनरल्स की सप्लाई, स्वच्छ ऊर्जा, नई तकनीक और स्टार्टअप सेक्टर में साथ काम करने पर चर्चा होगी। दोनों देश चाहते हैं कि आर्थिक रिश्ते और मजबूत हों ताकि कारोबार और रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकें।

शिक्षा, तकनीक और रक्षा सहयोग पर भी होगी चर्चा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिर्फ व्यापार ही नहीं, बल्कि शिक्षा, रिसर्च, तकनीक और रक्षा क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर बात होगी। दोनों देश छात्रों के आदान-प्रदान, नई टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसके अलावा स्वच्छ ईंधन और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी मिलकर काम करने की योजना पर चर्चा होगी। इन क्षेत्रों में सहयोग से दोनों देशों को लंबे समय तक फायदा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढे़ं: PM Modi Indonesia: 'विस्तार नहीं, विकास चाहते हैं', इंडोनेशिया की संसद में PM मोदी ने चीन को दिया संदेश

प्रवासी भारतीयों से भी करेंगे खास मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं और दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। पीएम मोदी अपने संबोधन में भारत की तरक्की, दोनों देशों के बढ़ते रिश्तों और भारतीय समुदाय के योगदान पर बात करेंगे। माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम भी इस दौरे का एक प्रमुख आकर्षण रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+