'सपाट पिचें और छोटी बाउंड्री,' जोफ्रा आर्चर ने कसा टीम इंडिया पर तंज, IPL पर भी साधा निशाना

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप के ताश के पत्तों की तरह बिखरने के बाद क्रिकेट जगत में घमासान मच गया है। ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर टीम इंडिया के केवल 76 रनों पर ऑलआउट होने के बाद विपक्षी टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भारतीय क्रिकेट सिस्टम पर एक बेहद तीखा और विवादित तंज कसा है।

मुकाबले में 3 विकेट लेकर अपनी घातक गेंदबाजी से तबाही मचाने वाले आर्चर ने मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक को आड़े हाथों लिया। उन्होंने खुद के बारे में कहा कि मैं आईपीएल से वापस आ गया हूं, वहां सपाट पिचें और छोटी बाउंड्री में आपको पूरा ध्यान देखना पड़ता है।

ind vs eng

आर्चर ने कहा कि आईपीएल में 200 का स्कोर भी सेफ नहीं रहता है लेकिन इंग्लैंड में ऐसा नहीं होता। यहां आपको मैच जीतने के लिए किसी न किसी प्लेयर से असाधारण पारी की उम्मीद रखनी होती है।

हाईवे जैसी पिचों पर रन बनाने वाले असली कंडीशन में पूरी तरह हुए बेनकाब

आर्चर के बयान के सही मायने निकाले जाएं, तो बात सही भी है क्योंकि भारत में आईपीएल के दौरान बाउंड्री 60 मीटर तक होती है और गेंद में कोई स्विंग नहीं होती है। ऐसे में बल्लेबाज को रन बनाते हुए देखा जाता है लेकिन गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं होता।

भारतीय टीम के खिलाड़ी हाल ही में आईपीएल खेलकर आए हैं और आयरलैंड में दो मैचों की सीरीज हार गए। वहां पिच और बाउंड्री बिलकुल अलग थे, अब इंग्लैंड में भी दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

संजू सैमसन को बाहर करने के फैसले पर भी फैंस का फूटा गुस्सा

जोफ्रा आर्चर का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारतीय फैंस पहले से ही कोच गौतम गंभीर के चयन फैसलों और टीम की शर्मनाक हार से बुरी तरह आगबबूला हैं। टी20 वर्ल्ड कप के हीरो संजू सैमसन को लगातार ड्रॉप करके 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की रणनीति पूरी तरह से बैकफायर कर चुकी है।

वैभव सूर्यवंशी इस मैच में भी दो छक्के जड़कर पवेलियन लौट गए, मैच के बाद मैदान के बाहर फैंस ने गंभीर के सामने वी वांट संजू के जबरदस्त नारे लगाए। आर्चर के इस कड़े मानसिक प्रहार ने जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+