Mumbai School: येलो अलर्ट के बीच 9 जुलाई को टीचर्स का विरोध प्रदर्शन, क्या बंद रहेंगे स्कूल?

Mumbai School: महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश ने आफत पैदा की हुई है, जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, आईएमडी ने यहां पर गुरुवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बरसात के कारण 6 -7 जुलाई को मुंबई समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहे, हालांकि बुधवार को स्कूल खुले लेकिन गुरुवार को एक बार फिर से स्कूल-कालेज बंद रहेंगे लेकिन इसके पीछे वजह मौसम नहीं बल्कि टीचरों का विरोध प्रदर्शन है।

दरअसल महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति ने ऐलान किया है कि 9 जुलाई को राज्य भर के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षकों ने 'टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट' (TET) के नियम, प्रमोशन, स्टाफिंग मंज़ूरी की नीतियों, बूथ-लेवल ऑफिसर (BLO) की नियुक्ति के विरोध में सामूहिक छुट्टी की घोषणा की है।

Mumbai School

आपको बता दें कि टीचर्स यूनियन कोऑर्डिनेशन कमिटी, महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति, महाराष्ट्र TET/CTET क्वालिफाइड टीचर्स एक्शन कमिटी, महाराष्ट्र राज्य निजी स्कूल शिक्षक संघ, शैक्षणिक व्यासपीठ, महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक प्रधानाध्यापक संघ ने इस विरोध का समर्थन किया है।

शिक्षकों का मुंबई के आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन

'द इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक शिक्षक मुंबई के आज़ाद मैदान में विरोध प्रदर्शन करेंगे, जबकि अन्य शिक्षक अपने-अपने जिलों में विरोध करेंगे। समिति की मुख्य मांग उन शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता में ढील देने की है, जिन्होंने 2013 से पहले नौकरी शुरू की थी क्योंकि इसी साल राज्य में यह टेस्ट शुरू किया गया था।

' TET के बराबर योग्यता परीक्षा आयोजित की जाए'

2025 में, सुप्रीम कोर्ट ने नौकरी कर रहे सभी शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नौकरी कर रहे शिक्षकों के लिए पासिंग मार्क्स 150 में से 60 (40 प्रतिशत) किए जाएं, या उनके लिए TET के बराबर योग्यता परीक्षा आयोजित की जाए।

BLO के काम को लेकर भी आपत्ति

समिति ने कहा कि चुनाव आयोग के साफ़ निर्देश हैं कि शिक्षकों को BLO तभी बनाया जाना चाहिए जब गांव में कोई दूसरा सरकारी कर्मचारी उपलब्ध न हो। फिर भी, स्थानीय स्तर पर यह काम सिर्फ़ प्राइमरी शिक्षकों को ही सौंपा जाता है। BLO की अतिरिक्त ज़िम्मेदारियों के बोझ से शिक्षक मानसिक और शारीरिक रूप से थक रहे हैं।

प्रमोशन की प्रक्रिया को रोका जाए

इसके अलावा मांगों में यह भी शामिल है कि पुणे के शिक्षा निदेशक द्वारा शुरू की गई स्टाफ़िंग मंज़ूरी, नीति और एक्सटेंशन ऑफ़िसर, क्लस्टर हेड और हेडमास्टर के पदों के लिए प्रमोशन की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए।

कैसा रहेगा 9 जुलाई को मुंबई में मौसम?

9 जुलाई को मुंबई और उसके पड़ोसी इलाके ठाणे में बारिश व की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को मुंबई और ठाणे में पूरे दिन बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है इसलिए सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है। हालांकि बारिश का सिलसिला पूरे हफ्ते चालू रहेगा लेकिन 9 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता थोड़ी कम होगी।

यह पढ़ें:UP School Holiday: यूपी में कल स्कूल खुलेंगे या रहेगी छुट्टी? IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
यह पढ़ें:UP School Holiday: यूपी में कल स्कूल खुलेंगे या रहेगी छुट्टी? IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
यह पढ़ें:Kal Ka Mausam: Nashik में क्लाउडबर्स्ट? Mumbai-UP समेत कहां-कहां 14 जुलाई तक भारी बारिश-तूफान का अलर्ट?
यह पढ़ें:Kal Ka Mausam: Nashik में क्लाउडबर्स्ट? Mumbai-UP समेत कहां-कहां 14 जुलाई तक भारी बारिश-तूफान का अलर्ट?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+