Rajasthan : स्वीमिंग पूल में वीडियो बनाने वाले DSP हीरालाल सैनी व महिला कांस्टेबल की जाएगी नौकरी!
जयपुर, 13 सितम्बर। एक रिसॉर्ट के स्वीमिंग पूल में छह वर्षीय के गंदा वीडियो बनाने वाली महिला कांस्टेबल व डीएसपी की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती नजर आ रही हैं। राजस्थान पुलिस की छवि को दागदार व रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले अजमेर जिले के ब्यावर में सीओ रहे हीरालाल सैनी व जयपुर कमिश्नरेट की महिला कांस्टेबल को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।
Recommended Video

वीडियो वायरल होते ही किया निलंबित
स्वीमिंग पूल में बिना कपड़ों के अश्लील हरकतें हीरालाल सैनी व महिला कांस्टेबल के दो वीडियो वायरल होते ही राजस्थान डीजीपी ने दोनों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर मामले की जांच की जांच एसओजी को सौंप दी थी।

डीएसपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई
एसओजी ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में डीएसपी हीरालाल सैनी को दस सितम्बर को उदयपुर के एक होटल से पकड़ा और अब महिला कांस्टेबल को भी जयपुर के कालवाड़ स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेटे के साथ भी की थीं अश्लील हरकतें
बेटे के साथ अश्लील हरकते हुए वीडियो बनाने के मामले में महिला कांस्टेबल व पुलिस उप अधीक्षक हीरालाल सैनी के निलंबन व गिरफ्तारी के बाद अब खबर है कि इन्हें नौकरी से हटाया जा सकता है। इसके लिए सूबे की अशोक गहलोत सरकार तैयारी कर रही है।

डीएसपी और कांस्टेबल को बर्खास्त करेगी गहलोत सरकार
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान सरकार ने डीएसपी और कांस्टेबल को बर्खास्त करने जा रही है। इसके लिए प्रक्रिया पर काम शुरू हो चुका है। खबर ये भी है कि इस गंभीर मामले में राजस्थान पुलिस प्रशासन कार्रवाई की नजीर पेश करना चाहता है ताकि पुलिस के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को सबक मिल सके।

क्या है राजस्थान का अश्लील वीडियो कांड?
बता दें कि ब्यावर में सीओ रहे हीरालाल सैनी व जयपुर पुलिस कांस्टेबल के बीच 5 साल से नाजायज संबंध थे। 10 जुलाई को कांस्टेबल के छह साल के बेटे के जन्मदिन पर दोनों बेटे के साथ अजमेर जिले के पुष्कर के एक होटल में गए। जहां जन्मदिन मनाया और कमरे में स्थिति स्वीमिंग पूल में डीएसपी व कांस्टेबल ने संबंध बनाए। इसके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications