झारखंड चुनाव से पहले क्यों CM हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर हो रहा है विवाद? नामांकन रद्द की क्यों उठी मांग?
Jharkhand Election 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर विवाद शुरू हो गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि पिछले पांच सालों में हेमंत सोरेन की उम्र सात साल बढ़ गई है। हेमंत सोरेन ने 2019 में अपनी उम्र 42 बताई थी लेकिन इस साल उन्होंने हलफनामे में बताया कि उनकी उम्र 49 है।
सीएम सोरेन पर कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने एक्स पर पोस्ट किया, "क्या आपने कभी सुना है कि किसी की उम्र 5 साल में 7 साल बढ़ गई हो? झारखंड में ऐसा हो सकता है।" भाजपा ने हेमंत सोरेन की नामांकन रद्द करने की मांग की है। इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ शिकायत भी की गई है। जिसके बाद नामांकन रद्द करने की मांग उठने लगी है।

ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने 2 उम्मीदवारों की घोषणा की
भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम ने सीएम हेमंत सोरेन पर तीन बड़े आरोप लगाए हैं। पहला आरोप, शपथ पत्र में उन्होंने अपनी उम्र बढ़ा कर बताई हैं। उन्होंने कहा, हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपनी उम्र 42 साल बताई थी और 24 अक्तूबर 2024 को दाखिल अपने शपथ पत्र में उम्र 49 साल बताई है।
भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम ने जमीन और पत्नी के नाम पर कार को लेकर भी शिकायत की है। दूसरा आरोप, 2019 में हेमंत सोरेन ने नामांकन फॉर्म में सिर्फ दो जमीन का जिक्र किया था। उक्त दोनों जमीन 2006 से 2008 के बीच खरीदी थी। 2024 में 23 प्लॉट का जिक्र किया था। उक्त प्लॉट भी 2006 से 2008 तक के हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब 23 प्लॉट पूर्व में खरीदे गए थे तो सकी घोषणा 2019 के विधानसभा चुनाव में क्यों नहीं की गई थी?
तीसरा आरोप, 2019 के चुनाव में हेमंत सोरेन ने बोकारो के जरीडीह स्थित 43560 वर्गफीट जमीन का खरीद मूल्य 10,00,000 रुपये बताए थे। 2024 के उसका वैल्यू 4,45,000 दिखाया गया है। दोनों चुनावों में जमीन की खरीद की तारीख 24 नवंबर 2006 है। आखिर अब कीमत कम कैसे हो गई है?
ये भी पढ़ें- Jharkhand Elections: 'परिवारवाद' की बहार, 8 नए सदस्य मैदान में, किस पार्टी ने दिया सबसे ज्यादा टिकट
'हेमंत सोरेन ने बरहेट की जनता को धोखा दिया'
इससे पहले भाजपा ने सोरेन पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए बरहेट निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को धोखा दिया है। निर्वाचन क्षेत्र से उनके भाजपा प्रतिद्वंद्वी गमालियल हेम्ब्रम ने कहा: "यह चुनाव सिर्फ मेरी लड़ाई नहीं है, यह इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की लड़ाई है। इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 618 गांव हैं, और अगर आप उनमें से 10% का भी दौरा करें, तो आप शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और पीने के पानी के मामले में विकास की कमी का अंदाजा लगा सकते हैं।"
हेमब्रेम ने मुख्यमंत्री पर हर चुनाव में झूठे वादों और आश्वासनों के साथ "बरहेट के सीधे-सादे लोगों" को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सोरेन धनुष-बाण जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों का इस्तेमाल करते हैं और बार-बार सत्ता हासिल करने के लिए स्थानीय सामाजिक संस्कृति और भाषा का लाभ उठाते हैं।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: शिबू सोरेन की पोती ने शुरू की सियासी पारी, जानिए किस सीट से लड़ेंगी जयश्री सोरेन
सीता सोरेन पर दिए विवादित टिप्पणी पर क्या बोले गमालियल हेम्ब्रम?
उन्होंने बताया कि आदिवासी समुदाय को प्रभावित करने वाले बुनियादी मुद्दे, जैसे आजीविका और शादी की संभावनाएं, अनसुलझे हैं, समुदाय की महिलाओं को छोटी-मोटी नौकरियों के लिए दिल्ली जाना पड़ता है। हेमब्रेम के अनुसार, बरहेट में एक भी ऐसा घर नहीं है जिसकी बेटियां दूसरे राज्यों में काम न कर रही हों। उन्होंने स्थानीय आदिवासी आबादी में गिरावट पर भी टिप्पणी की, जो समुदाय के लिए कठिन जीवन स्थितियों का संकेत है।
हेमब्रेम ने यह भी कहा, "वह शिबू सोरेन की बहू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं। उन्हें एक मां की तरह सम्मान दिया जाता है, फिर भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।" उन्होंने संकेत दिया कि सीता सोरेन के साथ दुर्व्यवहार हेमंत सोरेन की सहमति से किया जाता है।''
भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''बरहेट के लोग भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण के खिलाफ बदलाव के लिए तैयार हैं।'' झारखंड विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications