Jharkhand Election 2024: शिबू सोरेन की पोती ने शुरू की सियासी पारी, जानिए किस सीट से लड़ेंगी जयश्री सोरेन

Jayshree Soren: झारखंड में 2024 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इस बार सोरेन परिवार की तीसरी पीढ़ी ने भी राजनीतिक क्षेत्र में कदम रख दिया है। जामा की पूर्व दिवंगत विधायक दुर्गा सोरेन और वर्तमान में जामताड़ा से बीजेपी की प्रत्याशी सीता सोरेन की बेटी, जयश्री सोरेन ने सक्रिय राजनीति में अपनी भागीदारी का ऐलान किया है। उन्होंने नाजीर रसीद कटवाकर और नॉमिनेशन पेपर खरीदकर चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत की है।

मां थी 3 बार की विधायक

जयश्री सोरेन की माँ, सीता सोरेन, जामा से तीन बार विधायक रह चुकी हैं (2009, 2014 और 2019)। उनके पिता, स्व दुर्गा सोरेन, ने भी इस क्षेत्र से 1995 और 2000 में दो बार विधायक का चुनाव जीता। वहीं, उनके दादा, शिबू सोरेन, ने 1985 में विधायक का चुनाव जीतकर इस क्षेत्र में राजनीतिक धरोहर की शुरुआत की थी।

india news jpg

सीता सोरेन ने हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया, जिससे उनके परिवार की राजनीतिक गतिविधियाँ एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं।

निर्दलीय चुनाव लड़ने का बनाया मन

जयश्री सोरेन ने जामा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए लगातार प्रयास किए थे । हालांकि, जब पार्टी ने पुराने उम्मीदवार सुरेश मुर्मू को दोबारा टिकट दिया, तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। जयश्री ने नॉमिनेशन पेपर खरीद लिए हैं और मंगलवार को नॉमिनेशन दाखिल करने की संभावना है। जयश्री सोरेन मोराबादी, रांची की निवासी हैं।

सोरेन परिवार का राजनीतिक वर्चस्व

जामा विधानसभा क्षेत्र में सोरेन परिवार का गहरा राजनीतिक वर्चस्व रहा है। यहाँ की कुछ महत्वपूर्ण चुनावी जीत इस प्रकार हैं।

(1) शिबू सोरेन- विधायक चुने गये 1985
(2) दुर्गा सोरेन - विधायक चुने गये 1995 और 2000
(3) सीता सोरेन - विधायक चुनी गयीं 2009, 2014 एवं 2019

जयश्री सोरेन की सक्रियता इस बात का संकेत है कि सोरेन परिवार का राजनीतिक सफर अब एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है। उनकी इस नई पहल से जामा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी समीकरणों में बदलाव आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 500 साल बाद भगवान राम मंदिर में मनाएंगे दीपावली, पीएम मोदी ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+