Delhi Power Cut: दिल्ली में 28 मई को कहां-कहां जाएगी बिजली? BRPL लिस्ट में जनकपुरी, पालम समेत कई इलाके शामिल

Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर कई इलाकों में बिजली कटौती की संभावना है। बिजली वितरण कंपनी BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) ने 28 मई 2026 के लिए मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी किया है।

कंपनी के अनुसार, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, ऑयल लीकेज और 11KV फीडर मरम्मत जैसे तकनीकी कार्यों के चलते दिल्ली के कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

delhi-power-cut-brpl-schedule

BRPL ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय के अनुसार अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें ताकि बिजली कटौती के दौरान परेशानी न हो। खासकर भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली खपत के बीच यह शटडाउन लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।

BSES Rajdhani Maintenance Schedule: डिवीजन के अनुसार बिजली कटौती का पूरा शेड्यूल

दिल्ली के विभिन्न डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले प्रभावित क्षेत्रों, कटौती के समय और उनके तकनीकी कारणों की सूची इस प्रकार है:

खानपुर डिवीजन में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 11केवी फीडर रखरखाव का कार्य होगा, जिससे देवली गाँव, नई बस्ती और संगम विहार प्रभावित होंगे।

वहीं, पालम डिवीजन में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ट्रांसफार्मर तेल रिसाव की मरम्मत की जाएगी, जिससे ब्लॉक ए पॉकेट 9, पिंक अपार्टमेंट्स और नरसिरपुर में बिजली बाधित रहेगी।

जाफरपुर डिवीजन में 28 मई को कई इलाकों में कटौती होगी। सुबह 10:05 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक, ट्रांसफार्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन से हैबूतपुरा एक्सटेंशन और हैबुतपुर प्रभावित होंगे।

Khajuraho-Panna Railway Project: रेलवे का गजब कारनामा! MP में पहले काट डाले 54 हजार पेड़, अब बोले-रूट अनसेफ
Khajuraho-Panna Railway Project: रेलवे का गजब कारनामा! MP में पहले काट डाले 54 हजार पेड़, अब बोले-रूट अनसेफ

इसी में, 11केवी फीडर रखरखाव के कारण सारंगपुर गांव, काज़ीपुर गांव, ढांसा गांव, जाफरपुर कलां गांव, ईसापुर गाँव और बड़होसरा जैसे बड़े हिस्से में बिजली नहीं होगी।

जाफरपुर के रावत जाफरपुर कलां और जाफरपुर कलां गांव में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ट्रांसफार्मर का निवारक रखरखाव किया जाएगा। जनकपुरी (10:00-12:00) में एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन से ब्लॉक 4 सुभाष नगर और ब्लॉक ए 4सी पी एंड टी कॉलोनी जनकपुरी प्रभावित होंगी। मोहन गार्डन के राजापुर खुर्द में भी इसी अवधि में एलटी सर्किट अपग्रेडेशन कार्य होगा।

उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह और हेल्पलाइन

डिस्कॉम (Discom) अधिकारियों के अनुसार, मई की इस रिकॉर्ड गर्मी में एयर कंडीशनर (AC) और कूलरों के लगातार हाई-लोड पर चलने से ट्रांसफॉर्मर और फीडर लाइनों पर दबाव सामान्य से काफी ज्यादा है। ऐसे में केबलों के आपस में चिपकने या सब-स्टेशनों में बड़े फॉल्ट को रोकने के लिए यह 'शटडाउन' सुरक्षा की दृष्टि से बेहद अनिवार्य है।

प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे पानी के मोटर चलाने, इनवर्टर चार्जिंग या मोबाइल/लैपटॉप चार्ज करने जैसे जरूरी काम इस निर्धारित समय से पहले ही पूरे कर लें। किसी भी तरह की आपातकालीन शिकायत या तय समय के बाद भी बिजली न आने की स्थिति में उपभोक्ता सीधे बीएसईएस के टोल-फ्री नंबर 19123 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Delhi LPG Price: दिल्ली में कमर्शियल LPG के दामों में बड़ा उछाल, आज कितना है एलपीजी गैस का रेट?
Delhi LPG Price: दिल्ली में कमर्शियल LPG के दामों में बड़ा उछाल, आज कितना है एलपीजी गैस का रेट?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+