झारखंड चुनाव से पहले जयराम महतो का साथ छोड़ संजय मेहता ने बनाई पार्टी, क्या अब दो पुराने साथी में होगी टक्कर?

Jharkhand vidhan sabha chunav 2024: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में एक नया मोड़ आया है। संजय मेहता ने जयराम महतो की पार्टी झारखण्ड लोकतान्त्रिक क्रांतकारी मोर्चा (जेएलकेएम) से इस्तीफा देकर 'झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति' (JBKSS) नाम की नई पार्टी बना ली है।

संजय मेहता की यह पार्टी उन्हीं मुद्दों पर केंद्रित है जिन पर जयराम महतो लंबे समय से झारखंड में राजनीति कर रहे हैं। संजय मेहता का कहना है कि झारखंड के लोगों को एक ऐसे मंच की जरूरत है जो उनकी वास्तविक समस्याओं को उठाए। जेबीकेएसएस के जरिए से, वे राज्य के युवाओं, किसानों और गरीबों की आवाज बनना चाहते हैं।

SANJAY KUMAR MEHTA

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: यशवंत सिन्हा की नई 'अटल' पार्टी और बगावत का रास्ता, कैसे BJP की बढ़ाएगा मुश्किलें?

संजय मेहता नई पार्टी को लेकर और चुनाव लड़ने पर क्या बोल?

संजय मेहता ने अपने बयान में कहा कि नाम वही है, लेकिन फुल फॉर्म अलग है। उनका मानना है कि झारखंड में बेरोजगारी, शिक्षा की कमी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं आम जनता को परेशान कर रही हैं। उनका संगठन इन मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही की मांग करेगा।

संजय मेहता जल्द ही एक बड़ी रैली आयोजित करने वाले हैं जिसमें पूरे राज्य से उनके समर्थक शामिल होंगे। इस रैली का उद्देश्य उनकी बात को मजबूती देना है।

संजय मेहता ने घोषणा की है कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन कोई उनकी पार्टी से चुनाव लड़ना चाहेंगे तो वे जरूर प्रत्याशी उतारेंगे।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड में सत्ता में आई भाजपा तो क्या-क्या करेगी? PM मोदी ने रैली में बताया

क्या अब संजय मेहता और जयराम महतो आमने-सामने होंगे?

इस घटनाक्रम ने झारखंड की राजनीति में हलचल मचा दी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि संजय मेहता की नई पार्टी जयराम महतो की पार्टी को कितनी चुनौती दे पाती है। संजय मेहता लंबे समय से झारखंड की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और उनका मानना है कि राज्य के लोगों को सही मंच मिलना चाहिए जो उनकी असली समस्याओं को उठाए।

झारखंड में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं क्योंकि संजय मेहता का संगठन उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा जो जनता के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह देखना बाकी है कि वे जयराम महतो के प्रभाव को कितना चुनौती दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+