Jharkhand Election 2024: झारखंड में सत्ता में आई भाजपा तो क्या-क्या करेगी? PM मोदी ने रैली में बताया

Jharkhand Election 2024: झारखंड में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जमशेदपुर परिवर्तन महारैली की शुरुआत की। पीएम मोदी ने इस दौरान संबोधित करते हुए ये बताया कि अगर भाजपा की सरकार झारखंड में बनती है तो राज्य के लिए क्या-क्या काम किया जाएगा?

पीएम मोदी ने कहा, ''आज भी भाजपा केंद्र में रहकर झारखंड के विकास के लिए पूरे समर्पण और सेवाभाव से काम कर रही है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं... आप राज्य सरकार में भाजपा को मौका दीजिए... झारखंड के विकास के लिए भाजपा कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।''

Jharkhand Election 2024 pm modi

ये भी पढे़ं- 'JMM, RJD, कांग्रेस झारखंड के सबसे बड़े दुश्मन', PM मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल, हेमंत सरकार पर खड़े किए सवाल

PM मोदी का वादा- हमारी सरकार बनते ही 15 से ज्यादा युवाओं की मौत की जांच करवाई जाएगी

पीएम मोदी ने कहा, ''झारखंड में कांस्टेबल भर्ती परीक्षाओं के नाम पर 15 से ज्यादा युवाओं की जान चली गई। मेरा वादा है कि यहां बीजेपी की सरकार बनने के बाद दोषियों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। मैं वादा करता हूं... झारखंड में कुछ महिनों के बाद जब बीजेपी की सरकार बनेगी, एनडीए की सरकार बनेगी तो इन सारे मामलों की जांच करवाई जाएगी।''

पीएम मोदी ने कहा, ''जेएमएम के जाने का वक्त आ गया है। इसलिए ये बौखाला गए हैं। भाजपा के नेताओं पर गलत केस डाले जा रहे हैं। इन्होंने किसी भी योजना को सही तरीके से नहीं चलाया। हालात ये है कि यहां भर्ती परीक्षा के नाम पर 15 नौजवान की जान चली गई। इस सरकार की गलत व्यवस्था के कारण अपनी जान गंवा बैठे हैं। लेकिन मैं वादा करता हूं कि हमारी सरकार बनते ही इन सारे मामलों की जांच करवाई जाएगी। और दोषी पाए जाने वालों पर कानून का शिकंजा कसा जाएगा।''

ये भी पढे़ं- 'अब हमारी प्राथमिकता देश का आदिवासी', चुनाव से पहले PM मोदी ने झारखंड में भरी हुंकार, दी कई सौगातें

PM मोदी ने कहा- झारखंड और भाजपा के बीच अपनेपन का रिश्ता है

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड और भाजपा के बीच अपनेपन का रिश्ता है। पीएम मोदी ने कहा, ''झारखंड और भाजपा का रिश्ता... सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं है। ये रिश्ता दिल का है... ये रिश्ता अपनेपन का है। झारखंड का सपना भाजपा का अपना सपना है।''

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार आते ही हम आदिवासी और गरीबों को प्राथमिकता देंगे। पीएम मोदी ने कहा, ''आज देश के दलित-वंचित, गरीब-आदिवासी और महिलाओं का भरोसा मोदी पर है...आज युवाओं का भरोसा मोदी पर है, मध्यम वर्ग का भरोसा मोदी पर है और मैं इस भरोसे को बनाए रखने के लिए जी-जान से लगा हूं।''

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: क्या चम्पाई से डर गए हेमंत सोरेन? कोल्हन में डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में लगी JMM

PM मोदी ने गिनाए झारखंड के लिए किए हुए काम

पीएम मोदी ने कहा, ''आकांक्षी जिला योजना के जरिए झारखंड के पिछड़े जिलों के विकास की चिंता पहली बार किसने की... भाजपा की सरकार ने की। भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत किसने की... भाजपा की सरकार ने की। किसने आदिवासी बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा की चिंता की...किसने 400 से ज्यादा एकलव्य आदिवासी विद्यालय बनवाए, बीजेपी की सरकार ने।''

पीएम मोदी ने कहा, ''साथियों, वादे करना और उसे पूरा करना... ये सिर्फ बीजेपी ही करती है। हमने 70 साल और उससे अधिक उम्र के हर बुजुर्ग को मुफ्त इलाज की गारंटी दी थी। कुछ दिन पहले ही हमारी सरकार ने उस फैसले पर मुहर लगा दी है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+