Jharkhand Election 2024: इंडिया एलायंस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय! JMM की पहली लिस्ट भी हुई फाइनल
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में सीधी टक्कर होगी, यानी इस बारे में इंडिया गठबंधन और एनडीए में मुख्य लड़ाई है। ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM),कांग्रेस,आरजेडी (RJD) और सीपीआईएल में सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है।
सीट शेयरिंग पर चर्चा के लिए जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिछले हफ्ते दिल्ली गए थे। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। वहीं बुधवार 16 अगस्त को झारखंड कांग्रेस पार्टी के राज्य अध्यक्ष केशव महतो, कमलेश और विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव भी दिल्ली गए हुए थे। इन सभी मुलाकातों के दौरान सीट-बंटवारे के समझौतों को लेकर चर्चा की गई थी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand chunav 2024: BJP जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किनका नाम रेस में?
जानें JMM, कांग्रेस और RJD कितन-कितने सीटों पर लड़ सकते हैं चुनाव?
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से इस बार जेएमएम 43 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं कांग्रेस 28 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आरजेडी को 5 से 6 सीटें दी जाएगी। वहीं सीपीआई-एमएल को भी 3 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है।
2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 30 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ा और 16 पर जीती। आरजेडी झारखंड में पिछली बार एक ही सीट जीत पाई थी। जबकि आरजेडी उम्मीदवारों ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था।
ऐसे में इस बार फैसला लिया गया है कि जेएमएम को और मबजूती से चुनाव लड़ाया जाए। ऐसे में कांग्रेस और आरजेडी को पिछले चुनाव से कम टिकट दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें- Assembly Election 2024: क्या महाराष्ट्र और झारखंड में सहयोगियों के भरोसे रहेगी कांग्रेस?
JMM की पहली लिस्ट भी हुई फाइनल!
रिपोर्ट के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन ने जेएमएम के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी फाइनल कर ली है। इस लिस्ट में जेएमएम के सारे सेलेब्रिटी नेताओं का नाम है। हालांकि अभी नामों का खुलासा नहीं किया गया है। इसमें से कई उम्मीदवार ऐसे होंगे, जो पिछले चुनावों में किस्मत आजमा चुके हैं और जीत चुके हैं। जेएमएम ने इस बार साफ कर दिया है कि पार्टी उन्हें ही टिकट देगी, जो जीत की दावेदारी करेगा
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड में उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट आज हो जाएगी तय, हर सीट पर 3 नामों का बना पैनल
Jharkhand Election 2024 Date: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख
फेज-1: 18.10.2024 (शुक्रवार)
फेज-2: 22.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन करने की अंतिम तारीख
फेज-1: 25.10.2024 ((शुक्रवार)
फेज-2: 29.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन की जांच की तारीख
फेज-1: 28.10.2024 (सोमवार)
फेज-2: 30.10.2024 (बुधवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख
फेज-1: 30.10.2024 (बुधवार)
फेज-2: 01.11.2024 (शुक्रवार)
मतदान (वोटिंग) तारीख
फेज-1: 13.11. 2024 (बुधवार)
फेज-2: 20.11.2024 (बुधवार)
परिणाम, नतीजे कब आएंगे?
23.11.2024 (शनिवार)
मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल कब तक है?
5 जनवरी 2025
झारखंड फेज-1: किन 43 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड के पहले चरण में 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...
- कोडरमा
- बरकट्ठा
- बरही
- बड़कागांव
- हजारीबाग
- सिमरिया
- चतरा
- बहरागोड़ा
- घाटशिला
- पोटका
- जुगसलाई
- जमशेदपुर पूर्वी
- जमशेदपुर पश्चिमी
- ईचागढ़
- सरायकेला
- चाईबासा
- मझगांव
- जगन्नाथपुर
- मनोहरपुर
- चक्रधरपुर
- खरसावां
- तमाड़
- तोरपा
- खूंटी
- रांची
- हटिया
- कांके
- मांडर
- सिसई
- गुमला
- बिशुनपुर
- सिमडेगा
- कोलेबिरा
- लोहरदगा
- मनिका
- लातेहार
- पांकी
- डालटनगंज
- विश्रामपुर
- छतरपुर
- गढ़वा
- भवनाथपुर
झारखंड फेज-2: किन 38 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड के दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...
- राजमहल
- बोरियो
- बरहेट
- लिट्टीपाड़ा
- पाकुड़
- महेशपुर
- शिकारीपाड़ा
- नाला
- जामताड़ा
- दुमका
- जामा
- जरमुंडी
- मधुपुर
- सारठ
- देवघर
- पोड़ैयाहाट
- गोड्डा
- महगामा
- रामगढ़
- मांडू
- धनवार
- बगोदर
- जमुआ
- गांडेय
- गिरिडीह
- डुमरी
- गोमिया
- बेरमो
- बोकारो
- चंदनकियारी
- सिंदरी
- निरसा
- धनबाद
- झरिया
- टुंडी
- बाघमारा
- सिल्ली
- खिजरी












Click it and Unblock the Notifications