Jharkhand Election 2024: झारखंड में उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट आज हो जाएगी तय, हर सीट पर 3 नामों का बना पैनल
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीट फॉर्मूला पर नाम लगभग तय कर लिए हैं। भाजपा ने हर विधानसभा सीट के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया है। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ बैठक में अंतिम सूची तैयार की जाएगी। इन नामों में हाल में भाजपा में शामिल हुए नेताओं के नाम भी शामिल हैं।
भाजपा अपने सहयोगी दलों नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी और सुदेश महतो की पार्टी आजसू के साथ चुनाव लड़ सकती है। सूत्रों ने बताया कि राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से दो सीटें जदयू और एक लोजपा को मिलेंगी। नौ सीटें ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन को भी दिए जाने की संभावना है, जो भाजपा की स्थानीय सहयोगी है।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: JMM+कांग्रेस की सरकार ने चुनावी वादों को कितना पूरा किया? हेमंत की 'रिपोर्ट कार्ड' पर BJP हमलावर
भाजपा ने कैसे हर विधानसभा सीटों के लिए तीन नामों का पैनल बनाया?
उम्मीदवारों के बारे में पार्टी ने तीन स्तर के कार्यकर्ताओं - मंडल स्तर, बूथ स्तर और सांसदों से सुझाव मांगे हैं। आंतरिक सर्वेक्षण के नतीजों को ध्यान में रखते हुए तीनों की सूची तैयार की गई। हालांकि सीटों पर फाइनल फैसला केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।
सूत्रों का कहना है कि भाजपा सभी 28 आदिवासी बहुल सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। सभी उम्मीदवार आदिवासी समुदाय से होंगे। यह फैसला इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों के विपरीत है, जब पार्टी राज्य की सभी पांच आदिवासी बहुल सीटों पर हार गई थी।
सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और उसकी सहयोगी कांग्रेस के उम्मीदवारों ने खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा, राजमहल और दुमका से जीत हासिल की थी।
ये भी पढ़ें- Jharkhand: 'चुनाव से पहले खाते में पैसा डालने से कुछ नहीं होगा', सोरेन की मईया योजना को हेमंत ने बताया छलावा
सीटों पर होने वाले फाइनल चर्चा के लिए दिल्ली में बैठक होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल होंगे।
2019 में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 25 सीटें जीती थीं। झामुमो ने 30 और उसकी सहयोगी कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के नतीजे आने के बाद झारखंड और महाराष्ट्र के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications