Jharkhand chunav: भाजपा 2-3 दिनों में करेगी उम्मीदवारों का ऐलान, AJSU-JDU से गठबंधन का फॉर्मूला तय

Jharkhand Vidhan Sabha chunav 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नीतीश कुमार की जेडीयू और आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) पार्टी जैसे अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू कर दी है।

झारखंड चुनाव के सह-प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार (14 अक्टूबर) को कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के सहयोगियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत लगभग फाइनल हो चुकी है। चुनाव की घोषणा के 48 घंटे के भीतर उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की जाएगी। हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि दो-तीन दिनों के अंदर भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी।

Jharkhand Vidhan Sabha chunav 2024

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड में कैसी है भाजपा की चुनावी तैयारी? अहम बैठक में सीट शेयरिंग पर लगी मुहर!

Jharkhand Election 2024: BJP-AJSU-JDU में गठबंधन का फॉर्मूला तय

पार्टी की चुनाव समिति की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि एनडीए गठबंधन के तहत आजसू पार्टी के साथ 10 सीटों पर सहमति बनी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि संभावना है की सीटों की संख्या में एक सीट का इजाफा भी हो सकता है या फिर एक सीट काम भी हो सकता है।

उन्होंने कहा, "एनडीए सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा लगभग तय है। जैसे ही चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) घोषित करेगा, हम 24 से 48 घंटे के भीतर पहली सूची जारी कर देंगे। हम चुनाव आयोग की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।"

वहीं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के संबंध में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जेडीयू के साथ दो सीट पर बातचीत हो रही है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास गुट के साथ भी एनडीए गठबंधन के तहत बातचीत चल रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही भाजपा पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी की ओर से पहली सूची लगभग बनकर पूरी तरह से तैयार है।

ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले हेमंत सरकार की कैबिनेट बैठक आज, मैया सम्मान की राशि हो सकती है 2500!

सुदेश महतो के नेतृत्व में आजसू पार्टी 9-11 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

एनडीए सीट बंटवारे के अनुसार सुदेश महतो के नेतृत्व वाली आजसू पार्टी 9-11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी सरमा ने कहा, "आजसू पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत लगभग तय है। एक सीट को लेकर कुछ समस्या है। हम इसे मंगलवार तक सुलझा लेंगे।"

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडी(यू) दो निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी, जबकि एलजेपी (रामविलास) के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत बुधवार या गुरुवार को होगी, जब उसके प्रमुख चिराग पासवान विदेश से वापस आ जाएंगे।

सरमा ने कहा कि पांच या छह सीटों को छोड़कर लगभग सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं और उन पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। चुनाव समिति की कल फिर से बैठक होगी, उसके बाद पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस साल के अंत में होने हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 79 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे सिर्फ 25 सीटें ही मिल पाई थीं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand: 'गोगो दीदी योजना', चुनावी जुमला नहीं, करके दिखाएंगे', BJP ने बताया क्यों करें उनके वादों पर भरोसा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+