Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंड विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले हेमंत सरकार की कैबिनेट बैठक आज, मैया सम्मान की राशि हो सकती है 2500!

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले हेमंत सोरेन सरकार की आज सोमवार को कैबिनेट बैठक है। इस कैबिनेट बैठक में हेमंत सरकार कुछ लोकलुभावन फैसले लिए जाने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक हेमंत सरकार मैया सम्मान योजना की राशि हर महीने एक हजार से बढ़ाकर 2500 रुपये कर सकती है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं।

हेमंत सोरेन आज दोपहर 12 बजे के आसपास मुख्यमंत्री कैबिनेट सहयोगियों की एक बैठक करेंगे। चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले सरकार द्वारा बैठक में कुछ ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं, जिससे वोटरों पर सीधा असर पड़े। ये हेमंत सरकार की मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बैठक हो सकता है। ऐसे में बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

Jharkhand Assembly Election 2024

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: कल्पना सोरेन से लुईस मरांडी तक, झारखंड की 5 मशहूर महिला नेता कहां से लड़ेंगी चुनाव?

6 दिनों के अंदर हेमंत सोरेन सरकार की ये दूसरी बैठक

हेमंत सोरेन सरकार की ये छह दिनों में ये दूसरी कैबिनेट बैठक है। इससे पहले 8 अक्टूबर को भी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें 81 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। हेमंत सरकार की पूरी कोशिश है कि चुनाव से पहले कोई ऐसी योजना लाई जाए, जिसका असर सीधे आम जनता तक पड़े।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को कैबिनेट बैठक के अलावा नवी मुंबई में झारखंड भवन की ऑनलाइन आधारशिला रखेंगे। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि यह भवन झारखंड के उन लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा, जो मुंबई आते हैं, जिनमें नौकरी की तलाश में वित्तीय राजधानी और दूसरे देशों में जाने वाले कई मजदूर भी शामिल हैं। इसके बाद हेमंत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अनुबंध पर नियुक्त 498 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: JMM+कांग्रेस की सरकार ने चुनावी वादों को कितना पूरा किया? हेमंत की 'रिपोर्ट कार्ड' पर BJP हमलावर

झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव?

चुनाव आयोग अगले सप्ताह महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर सकता है। झारखंड में नवंबर के मध्य में चुनाव हो सकते हैं। इस समय में दिवाली और छठ जैसे आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखा गया है। इसके अलावा, 45 से अधिक विधानसभा सीटों और वायनाड और बशीरहाट की लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी इन चुनावों के साथ होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand: 'गोगो दीदी योजना', चुनावी जुमला नहीं, करके दिखाएंगे', BJP ने बताया क्यों करें उनके वादों पर भरोसा?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+