Jharkhand Election 2024: झारखंड में कैसी है भाजपा की चुनावी तैयारी? अहम बैठक में सीट शेयरिंग पर लगी मुहर!
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। ऐसे में राज्य की विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चुनावी तैयारियां पूरी कर ली है। इसी क्रम में भाजपा की सोमवार (14 अक्टूबर) को रांची में चुनाव प्रबंधन समिती की अहम बैठक हुई। इस बैठक में गठबंधन से लेकर सीट शेयरिंग जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। रिपोर्ट के मुताबिक सीट शेयरिंग पर फैसला हो गया है।
इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आज सोमवार (14 अक्टूबर) प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री सह विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत राज्य के अन्य दिग्गज नेता मौजूद थे।

बैठक में इसके अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र सिंह के अलावा हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा विधायक अनंत ओझा, सीपी सिंह, बिरंची नारायण समेत प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले हेमंत सरकार की कैबिनेट बैठक आज, मैया सम्मान की राशि हो सकती है 2500!
BJP बोली- महिलाओं का सशक्तिकरण हमारे DNA में
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए संयोजक चुनाव प्रबंधन समिति सुनील कुमार सिंह ने कहा कि गोगो दीदी योजना को लेकर हम राज्य की 29 हजार से अधिक बूथों पर इसके फॉर्म भरवाएंगे। हमारी कोशिश है कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ सकें। महिलाओं का सशक्तिकरण करना भाजपा की प्रतिबद्धता है। हमारी राज्य की अनेक सरकारे महिलाओं के लिए ऐसी योजनाएं चला रही हैं।''
भाजपा ने मैया सम्मान योजना पर हेमंत पर किया कटाक्ष
सुनील कुमार सिंह ने आगे कहा,
''अब देख कर हेमंत सोरेन की सरकार अपनी योजाना (मैया सम्मान) की राशि को बढ़ाकर 2500 करे या फिर 2600 करे, सवाल ये नहीं है। सवाल ये है कि पांच साल से आपकी सरकार ने क्या किया है? पांच साल से आपकी सरकार शांत क्यों बैठी थी। आप चुनाव के आखिरी महीने में आपाधापी में इस योजना पर काम कर रहे हैं। अगर आपको महिलाओं के सशक्तिकरण की इतनी ही चिंता थी, या समाज के किसी भी वर्ग के सशक्तिकरण की चिंता थी, वो आपने आने के वक्त क्यों काम नहीं किया। सरकार जाने के वक्त काम करने का क्या मतलब है। वो कहावत है कि अपने अंतिम समय में दीया ज्यादा फकफकाता है, तो ये जाने की उठकंडा में, हड़बड़ी के लिए जा रहे फैसले हैं।''
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: कल्पना सोरेन से लुईस मरांडी तक, झारखंड की 5 मशहूर महिला नेता कहां से लड़ेंगी चुनाव?
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिती बैठक में किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए आज की बैठक काफी अहम रही।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रबंधन टीम में काफी अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। इस लिहाज से पार्टी के लगभग 28 विभाग ऑन के क्रियाकलापों पर चर्चा की गई है।
सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सिर्फ एक है वह चुनाव में जीत हासिल करना। इस लिहाजे से कार्यों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 'पूर्व योजना पूर्ण योजना' के सिद्धांत पर काम करती है। बैठक के दौरान पार्टी द्वारा चलाए गए उन योजनाओं पर भी चर्चा की गई जिनकी स्वीकार्यता जनता के बीच काफी अधिक देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें- 'हेमंत सरकार झारखंड में सांप्रदायिक हिंसा भड़काना चाहती है',चुनाव से पहले मरांडी ने क्यों लगाया ऐसा गंभीर आरोप
झारखंड चुनाव 2024: भाजपा ने जारी किया पंचप्रण
गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। घर सकर योजना का उद्देश्य सभी को आवास उपलब्ध कराना है। इसके अतिरिक्त, युवा साथी योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को 2,000 रुपये दिए जाएंगे। स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
झारखंड में दिसंबर 2024 तक 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने की उम्मीद है, क्योंकि मौजूदा सरकार का कार्यकाल जनवरी 2025 में समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications