Jharkhand Chunav 2024: राहुल गांधी आज रहेंगे रांची दौरे पर, JMM-कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर लेंगे फाइनल फैसला!
Jharkhand Assembly Elections 2024: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार (19 अक्टूबर) को रांची में संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर राहुल गांधी की ये यात्रा अहम मानी जा रही है।
राहुल गांधी आज इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ झारखंड की 81 विधानसभा सीटों की शेयरिंग पर फाइनल चर्चा करेंगे। इस चर्चा में हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। इसके साथ ही तेजस्वी यादव के भी रांची पहुंचने की उम्मीद है। इस बैठक में कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर फाइनल बातचीत की जाएगी।

ये भी पढे़ं- 'BJP को 81 सीटों पर डिब्बे में बंद करेंगे', हेमंत सोरेन ने भाजपा को दी चुनौती, सीट शेयरिंग पर भी कही ये बात
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के दलों की सीटों की तस्वीर आने वाले एक-दो दिनों में साफ हो जाएगी। हमारी सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला भी तय हो चुका है। लेकिन घोषणा ही बाकी है। इंडिया गठबंधन का एक मात्र लक्ष्य चुनाव जीतना है।
झारखंड विधानसभा चुनावों में झामुमो 41, कांग्रेस 33 और राजद 7 सीटों पर लड़ी थी। रिपोर्ट के मुताबिक गठबंधन के दो बड़े घटक दल कांग्रेस और झामुमो फिर से इसी फॉर्मूले को दोहराना चाहते हैं। हालांकि कांग्रेस इस बार पहले से ज्यादा सीटें मांग रही है। वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) राज्य में सबसे बड़ी और सत्तारूढ़ पार्टी है, जिसके 30 विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास 25 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के पास 16 विधायक हैं।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव 2024: हेमंत सोरेन ने NDA को दिया बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, JMM में होगा शामिल
राहुल गांधी संविधान सम्मान सम्मेलन में करेंगे संबोधित
राहुल गांधी रांची के शौर्य स्टेडियम में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में संबोधित करेंगे। राहुल गांधी दोपहर 3:30 बजे रांची पहुंचेंगे। राहुल गांधी देश के सभी राज्यों में संविधान सम्मान सम्मेलन कर रहे हैं। इस कड़ी में पांचवां सम्मेलन रांची में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले संविधान सम्मान सम्मेलन कोल्हापुर में हुआ था।
भारत के चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव आयोग ने कहा कि 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव होंगे।
ये भी पढ़ें- Who is Arvind Sharma: कौन हैं अरविंद शर्मा, जिनको 'राहुल गांधी की जलेबी' ने हरियाणा में बनाया कैबिनेट मंत्री!
Jharkhand Election 2024 Date: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख
फेज-1: 18.10.2024 (शुक्रवार)
फेज-2: 22.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन करने की अंतिम तारीख
फेज-1: 25.10.2024 ((शुक्रवार)
फेज-2: 29.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन की जांच की तारीख
फेज-1: 28.10.2024 (सोमवार)
फेज-2: 30.10.2024 (बुधवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख
फेज-1: 30.10.2024 (बुधवार)
फेज-2: 01.11.2024 (शुक्रवार)
मतदान (वोटिंग) तारीख
फेज-1: 13.11. 2024 (बुधवार) -(43 सीटों पर वोटिंग)
फेज-2: 20.11.2024 (बुधवार) - (38 सीटों पर वोटिंग)
परिणाम, नतीजे कब आएंगे?
23.11.2024 (शनिवार)
मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल कब तक है?
5 जनवरी 2025












Click it and Unblock the Notifications